भीष्म पितामह को कैसे मिला था ‘इच्छा मृत्यु’ का वरदान? इनके एक वचन के लिए दांव पर लगा दी थी अपनी पूरी जिंदगी

भीष्म पितामह को कैसे मिला था ‘इच्छा मृत्यु’ का वरदान? इनके एक वचन के लिए दांव पर लगा दी थी अपनी पूरी जिंदगी


होमफोटोधर्म

भीष्म पितामह को कैसे मिला था ‘इच्छा मृत्यु’ का वरदान? किसको दिया था वचन

Last Updated:

Bhishma Pitamah Ichchha Mrityu Vardaan: महाभारत के सबसे महान योद्धाओं में भीष्म पितामह का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. वे अपनी प्रतिज्ञा, त्याग, धर्म और वीरता के लिए प्रसिद्ध थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीष्म पितामह को अपनी मृत्यु का समय स्वयं चुनने का वरदान कैसे मिला था? इसके पीछे उनके पिता के प्रति प्रेम और एक ऐसी भयानक प्रतिज्ञा की कहानी छिपी है, जिसने उन्हें देवव्रत से भीष्म बना दिया.

Bhishma Pitamah Ichchha Mrityu Vardaan: महाभारत के सबसे महान योद्धाओं में शामिल भीष्म पितामह अपनी वीरता, त्याग और प्रतिज्ञा के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें इच्छा मृत्यु जैसा अद्भुत वरदान कैसे मिला था? आखिर ऐसा क्या हुआ था कि उनके पिता राजा शांतनु ने उन्हें अपनी मृत्यु का समय स्वयं चुनने का अधिकार दे दिया? इसके पीछे एक ऐसी भावुक कहानी है, जिसमें एक पुत्र ने अपने पिता की खुशी के लिए राजपाट ही नहीं, बल्कि आजीवन विवाह न करने की भीष्म प्रतिज्ञा ले ली थी. इसी कठोर संकल्प से देवव्रत का नाम भीष्म पड़ा. आइए जानते हैं महाभारत की इस रोचक कथा के बारे में और समझते हैं कि उन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान कैसे प्राप्त हुआ?

पिता के प्रेम में देवव्रत ने लिया था बड़ा फैसला – पौराणिक कथा के अनुसार, भीष्म पितामह का बचपन का नाम देवव्रत था. वे हस्तिनापुर के राजा शांतनु और माता गंगा के पुत्र थे. देवव्रत बचपन से ही शस्त्र विद्या, वेद और राजनीति में निपुण थे. राजा शांतनु उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते थे. एक दिन राजा शांतनु की मुलाकात सत्यवती नाम की एक सुंदर युवती से हुई. वे उससे विवाह करना चाहते थे, लेकिन सत्यवती के पिता ने शर्त रख दी कि सत्यवती का पुत्र ही हस्तिनापुर का राजा बनेगा.

राजगद्दी का अधिकार छोड़ने की घोषणा – राजा शांतनु पहले ही देवव्रत को युवराज घोषित कर चुके थे. इसलिए वे इस शर्त को स्वीकार नहीं कर सके और दुखी रहने लगे. जब देवव्रत को पिता की परेशानी का पता चला तो वे सत्यवती के पिता के पास पहुंचे. उन्होंने अपने पिता के सुख के लिए राजगद्दी का अधिकार छोड़ने की घोषणा कर दी. लेकिन सत्यवती के पिता को डर था कि भविष्य में देवव्रत की संतान राजगद्दी पर दावा करेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक प्रतिज्ञा ने देवव्रत को बना दिया भीष्म – पिता के प्रेम में देवव्रत ने एक ऐसी प्रतिज्ञा ली, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करने और कभी विवाह न करने का संकल्प लिया. उनकी यह भयानक प्रतिज्ञा सुनकर देवताओं ने भी उनकी प्रशंसा की और उन्हें ‘भीष्म’ नाम दिया. जब राजा शांतनु को अपने पुत्र के इस महान त्याग के बारे में पता चला तो वे भावुक हो उठे. उन्होंने देवव्रत को वरदान दिया कि उनकी मृत्यु उनकी अपनी इच्छा के अधीन होगी. यानी वे जब तक चाहेंगे, जीवित रहेंगे और अपनी इच्छा से ही प्राण त्याग सकेंगे. इसी वरदान को इच्छा मृत्यु कहा जाता है.

महाभारत युद्ध में किया वरदान का उपयोग – महाभारत के युद्ध में भीष्म पितामह कौरवों की ओर से सेनापति बने थे. युद्ध के दौरान अर्जुन के बाणों से घायल होकर वे बाणों की शय्या पर लेट गए. लेकिन इच्छा मृत्यु का वरदान होने के कारण उन्होंने तुरंत अपने प्राण नहीं त्यागे. उन्होंने सूर्य के उत्तरायण होने तक प्रतीक्षा की और इसके बाद अपने प्राण त्याग दिए. इस तरह भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान उनके पिता राजा शांतनु ने उनके महान त्याग और पितृभक्ति से प्रसन्न होकर दिया था.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link