बेटी की लव मैरिज से नाराज था पिता, घर में घुसकर 5 लोगों को मारा चाकू

बेटी की लव मैरिज से नाराज था पिता, घर में घुसकर 5 लोगों को मारा चाकू


Last Updated:

Bilaspur News: वारदात बिलासपुर के मंगला के धुरीपारा में की है. बीती रात बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने उसके पूरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया. इस काम में लड़की के भाई ने पिता का साथ दिया. दोनों मुंह पर गमछा बांधकर बेटी के ससुराल पहुंचे थे.

Zoom

घायलों की हालत खतरे से बाहर है.

रिपोर्ट- उमेश मौर्य, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विवाहित बेटी के पिता ने उसके ससुराल में घुस हमला कर दिया. बेटी के ससुराल में घुसकर पांच लोगों को चाकू मारा. इस वारदात में लड़की के भाई ने भी पिता का साथ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस जांच में मालूम चला है कि आरोपी पिता अपनी बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज था. पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात बिलासपुर के मंगला के धुरीपारा में देर रात हुई. बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने उसके पूरे परिवार पर हमला कर दिया. इस काम में लड़की के भाई ने पिता का साथ दिया. देर रात दोनों चेहरे पर गमछा बांधकर बेटी के ससुराल पहुंचे थे. इससे पहले कि घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, पिता-पुत्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. हमले में पांच लोगों को चाकू लगा है.

सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज
पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद के साथ समधी-समधन और ननद पर चाकू से हमला किया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से भाग निकले. आनन-फानन में घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. डॉक्टर घायलों की हालत पर नजर बनाए हुए हैं.

अस्पताल में दर्ज किए परिजनों के बयान
पुलिस ने सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच घायलों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पिता अपनी बेटी के लव मैरिज करने से नाराज था. मामले की जांच की जा रही है. दोनों आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं. उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



Source link