Last Updated:
Alia Bhatt TIME Magazine Cover : इस बार आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग नहीं, बल्कि एक बेहद खूबसूरत फैशन लुक को लेकर चर्चा में हैं. TIME मैगजीन के कवर पर उनका अंदाज कुछ ऐसा है कि नजरें ठहर जाती हैं. रूबी-रेड गाउन हो या गले में पहना विंटेज चोकर, उनके लुक की हर चीज एक-दूसरे के साथ खूब जंच रही है. आइए देखते हैं कि आलिया ने इस खास फोटोशूट के लिए क्या पहना और कैसे छोटी-छोटी चीजों ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया है.
आलिया की प्रोफाइल मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने लिखी है.Image : Instagram-Priyanka Kapadia Badani
Alia Bhatt Fashion : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर चर्चा में हैं. इस बार मौका खास है, क्योंकि उन्होंने प्रतिष्ठित मैगजीन TIME के कवर पेज पर जगह बनाई है. TIME100 Next India के लिए आलिया का लुक सामने आते ही फैशन लवर्स का ध्यान उनकी ओर खिंच गया. उन्होंने रूबी-रेड रंग का खूबसूरत सब्यसाची गाउन पहना, जिसके साथ विंटेज चोकर ने उनके लुक में रॉयल टच जोड़ दिया. सादगी, एलिगेंस और शाही अंदाज का यह मेल दिखाता है कि कैसे सही आउटफिट और ज्वेलरी किसी भी लुक को खास बना सकते हैं.
Image : Instagram-Priyanka Kapadia Badani
रूबी-रेड गाउन में दिखा आलिया का क्लासिक अंदाज
आलिया भट्ट का यह लुक देखते ही पुराने जमाने की हॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्रियों की याद आ जाती है. उन्होंने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के इवनिंग कलेक्शन से खास तौर पर तैयार किया गया रूबी-रेड साटन गाउन पहना. गाउन की स्ट्रैपलेस नेकलाइन और शरीर पर फिट बैठती डिजाइन इसे बेहद खूबसूरत बना रही थी. कमर के नीचे से घुला घेर इसे मरमेड स्टाइल लुक देता है. कमर पर लगी मैचिंग बेल्ट और छोटा-सा बो भी ड्रेस को एक प्यारा टच दे रहा है.
लेकिन इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके गले में पहने चोकर पर जाता है. आलिया ने सब्यसाची का विंटेज स्टाइल चोकर पहना है, जिस पर एंटीक फिनिश और खूबसूरत रंगीन नग लगे हैं. आमतौर पर इतने खूबसूरत गाउन के साथ हल्की ज्वेलरी भी अच्छी लगती है, लेकिन आलिया ने थोड़ा अलग अंदाज चुना. उनका यह चोकर गाउन की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है और पूरे लुक में रॉयल टच ऐड कर रहा है. आलिया के इस लुक को प्रियंका कपाड़िया ने स्टाइल किया है.
Image : Instagram-Priyanka Kapadia Badani
मेकअप और खुले बालों ने बढ़ाई खूबसूरती
आलिया के इस लुक की खास बात यह भी है कि उन्होंने मेकअप को बहुत ज्यादा हैवी नहीं रखा है. उनके बालों को हल्की वेव्स देकर खुला छोड़ा गया है. वहीं, मेकअप में हल्की स्मोकी आंखें, उभरे हुए चीक्स और न्यूट्रल रंग की लिपस्टिक चुनी गई है. इससे उनका चेहरा खिला-खिला नजर आ रहा है. मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर और हेयरस्टाइलिस्ट फ्लेवियन हेल्ड्ट ने मिलकर इस लुक को पूरा किया है. न बहुत ज्यादा मेकअप, न ही जरूरत से ज्यादा ज्वेलरी. यही वजह है कि आलिया का पूरा लुक सधा हुआ और खूबसूरत लग रहा है. इस कवर फोटो को अवनि राय ने क्लिक किया है.
Image : Instagram-Priyanka Kapadia Badani
TIME100 Next India की पहली लिस्ट में आलिया
आलिया के लिए यह मौका सिर्फ खूबसूरत फोटोशूट तक सीमित नहीं है. वह TIME मैगजीन की पहली TIME100 Next India लिस्ट में भी शामिल हुई हैं. इस लिस्ट में ऐसे 100 लोगों को जगह दी गई है, जो अपने काम से अपने-अपने क्षेत्र में पहचान बना रहे हैं और भविष्य में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसमें फिल्म और मनोरंजन के अलावा बिजनेस, विज्ञान, खेल और समाजसेवा से जुड़े लोग भी शामिल हैं.
View this post on Instagram