Last Updated:
UPTET Exam Date 2027, UPTET 2026: यूपी में उम्मीदवारों के लिए यूपीटीईटी-2026 की तैयारी का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस बार परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को एक नई प्रक्रिया से गुजरना होगा. आयोग ने आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर अनिवार्य किया है. 24 नवंबर से रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुरू होंगे जबकि फरवरी 2027 में दो दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी है कि ओटीआर कब करना है, फीस जमा करने की आखिरी तारीख क्या है?
UPTET 2026 Notification, UPTET 2026 Apply Online: यूपीटीईटी परीक्षा की डेट घोषित. (PIC Credit: magnific)
UPTET Exam Date 2027, UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यूपीटीईटी-2026 को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा की तारीखों के साथ आवेदन का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इस बार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए सिर्फ आवेदन की तारीख याद रखना काफी नहीं होगा बल्कि उन्हें ओटीआर से जुड़ी तैयारी भी पहले से करनी होगी. आयोग के मुताबिक यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी.