नई दिल्ली (UGC NET December 2026). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है. असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए फॉर्म भरने वालों के लिए यह बेहद अहम खबर है. यूजीसी नेट परीक्षा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर 2026 को होगी. यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी. 19 और 20 दिसंबर को परीक्षा नहीं रखी गई है. इससे बीच में शॉर्ट ब्रेक भी मिल रहा है.
यूजीसी नेट के किस विषय की परीक्षा कब होगी?
एनटीए के एनेक्सर-I के मुताबिक, पूरा शेड्यूल यहां चेक कर सकते हैं:
14 दिसंबर 2026
मॉर्निंग शिफ्ट (09:00 AM – 12:00 PM)
06 – इतिहास
83 – पाली
91 – प्राकृत
72 – कंपैरेटिव लिटरेचर
ईवनिंग शिफ्ट (03:00 PM – 06:00 PM)
87 – कंप्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशंस
42 – पर्सियन
41 – रशियन
19 – बंगाली
12 – होम साइंस
16 – म्यूजिक
15 – पॉपुलेशन स्टडीज
NTA UGC NET Dec Notice: यूजीसी नेट की वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं
15 दिसंबर 2026
मॉर्निंग शिफ्ट (09:00 AM – 12:00 PM)
14 – पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
09 – एजुकेशन
10 – सोशल वर्क
22 – मलयालम
28 – उर्दू
68 – क्रिमिनोलॉजी
65 – परफॉर्मिंग आर्ट – डांस/ड्रामा/थिएटर
70 – ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज/साहित्य
71 – लोक साहित्य
ईवनिंग शिफ्ट (03:00 PM – 06:00 PM)
04 – साइकोलॉजी
18 – मैथिली
29 – अरेबिक
17 – मैनेजमेंट (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट/मार्केटिंग/मार्केटिंग मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड Personnel मैनेजमेंट/Personnel मैनेजमेंट/फाइनेंशियल मैनेजमेंट/को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट)
47 – फिजिकल एजुकेशन
73 -संस्कृत ट्रेडिशनल विषय (ज्योतिष/सिद्धांत ज्योतिष/नव्य व्याकरण/व्याकरण/मिमांसा/नव्य न्याय/ संख्या योग/तुलनात्मक दर्शन/शुक्ला यजुर्वेद/माधव वेदांत/धर्मशास्त्र/साहित्य/पुराण इतिहास/अगम)
105 – आयुर्वेद जीवविज्ञान
104 – डिजास्टर मैनेजमेंट
16 दिसंबर 2026
मॉर्निंग शिफ्ट (09:00 AM – 12:00 PM)
02 – राजनीति विज्ञान
62 – धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन
45 – जापानी
33 – डोगरी
ईवनिंग शिफ्ट (03:00 PM – 06:00 PM)
08 – कॉमर्स
11 – डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज
50 – भारतीय संस्कृति
60 – बुद्धिस्ट, जैन, गांधीवादी और शांति अध्ययन
43 – राजस्थानी
31 – भाषा विज्ञान
17 दिसंबर 2026
मॉर्निंग शिफ्ट (09:00 AM – 12:00 PM)
30 – अंग्रेजी
32 – चीनी भाषा
85 – कोंकणी
40 – स्पैनिश
84 – कश्मीरी
ईवनिंग शिफ्ट (03:00 PM – 06:00 PM)
79 – विजुअल आर्ट (चित्रकारी/मूर्तिकला ग्राफिक्स/अप्लाइड आर्ट/कला का इतिहास)
66 – संग्रहालय विज्ञान और संरक्षण
24 – पंजाबी
26 – तमिल
80 – भूगोल
38 – मराठी
18 दिसंबर 2026
मॉर्निंग शिफ्ट (09:00 AM – 12:00 PM)
20 – हिंदी
49 – अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन
103 – भारतीय ज्ञान प्रणाली
35 – मणिपुरी
21 – कन्नड़
44 – जर्मन
101 – सिंधी
39 – फ्रेंच
ईवनिंग शिफ्ट (03:00 PM – 06:00 PM)
55 – लेबर वेल्फेयर/Personnel मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशंस/लेबर एंड सोशल वेलफेयर/ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
95 – संताली
63 – मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म
88 – इलेक्ट्रॉनिक साइंस
74 – महिला अध्ययन
58 – कानून
27 – तेलुगु
82 – फॉरेंसिक साइंस
34 – नेपाली
59 – लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
03 – फिलॉसफी
21 दिसंबर 2026
मॉर्निंग शिफ्ट (09:00 AM – 12:00 PM)
01 – अर्थशास्त्र/रूरल इकोनॉमिक्स/को-ऑपरेशन/डेमोग्राफी/डेवलपमेंट प्लानिंग/डेवलपमेंट स्टडीज/इकोनॉमेट्रिक्स/अप्लाइड इकोनॉमिक्स/डेवलपमेंट इको./बिजनेस इकोनॉमिक्स
89 – पर्यावरण विज्ञान
102 – हिंदू स्टडीज
07 – एंथ्रोपोलॉजी
94 – बोडो
37 – गुजराती
25 – संस्कृत
90 – राजनीति (अंतरराष्ट्रीय संबंध/अंतरराष्ट्रीय अध्ययन- डिफेंस/स्ट्रैटेजिक स्टडीज; पश्चिम एशियाई अध्ययन; दक्षिण-पूर्व एशियाई अध्ययन; अफ्रीकी अध्ययन; दक्षिण एशियाई अध्ययन; सोवियत अध्ययन; अमेरिकी अध्ययन
92 – मानवाधिकार और कर्तव्य
ईवनिंग शिफ्ट (03:00 PM – 06:00 PM)
36 – असमिया
05 – समाज शास्त्र
100 – योग
93 – पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन
46 – प्रौढ़ शिक्षा/ Continuing Education/ एंड्रागॉजी/ अनौपचारिक शिक्षा
67 – पुरातत्व
23 – उड़िया
81 – सोशल मेडिसिन & कम्युनिटी हेल्थ
107 – स्टैटिस्टिक्स
106 – फॉरेस्ट्री
शेड्यूल से मिली काम की जानकारी
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिर्फ तारीख देख लेना काफी नहीं है, बल्कि पाली और विषय कोड पर भी नजर रखना जरूरी है. कई विषयों के नाम मिलते-जुलते होते हैं. इसलिए अपना सब्जेक्ट कोड जरूर मिला लें. अगर पेपर 14 दिसंबर को है तो एग्जाम सिटी की जानकारी नवंबर के तीसरे हफ्ते के आस-पास आ सकती है. नियम के मुताबिक यह सूचना 21 दिन पहले दी जाती है. जिन कैंडिडेट्स का पेपर 21 दिसंबर को है, उन्हें सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.
मॉक टेस्ट से होगी बेस्ट प्रैक्टिस
अगर आपकी परीक्षा दूसरी पाली में है तो दोपहर 3:00 से 6:00 बजे के बीच नींद या सुस्ती आने की आदत को अभी से सुधार लें. यूजीसी नेट का मॉक टेस्ट इसी टाइम फ्रेम में सॉल्व करें. इससे दिमाग उस समय एक्टिव रहने की आदत डाल लेगा. वहीं सुबह की पाली वालों को समय पर उठने और हल्का नाश्ता करके एग्जाम सेंटर पहुंचने की प्रैक्टिस करनी चाहिए.
यहां चेक करें यूजीसी नेट का हर अपडेट
किसी भी तरह के कंफ्यूजन से बचने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ही भरोसा करें. एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों के लिए समय-समय पर साइट चेक करते रहें. अगर फॉर्म, विषय या जानकारी को लेकर कोई सवाल हो तो ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या 011-40759000 या टोल-फ्री नंबर 18001804747 पर संपर्क कर सकते हैं. सही जानकारी और शांत दिमाग से की गई तैयारी ही यूजीसी नेट परीक्षा में सफल होने का सबसे पक्का रास्ता है.