छत्तीसगढ़: नक्सलवाद खत्म होते ही घटी नेताओं की VIP सुरक्षा, बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल

छत्तीसगढ़: नक्सलवाद खत्म होते ही घटी नेताओं की VIP सुरक्षा, बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल


Last Updated:

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर के नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है. बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है. इसमें मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और दीपक बैज शामिल रहे हैं.

Zoom

नक्सलवाद खत्म होते ही घटी नेताओं की VIP सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समाप्त होने और सुरक्षा हालातों में आए बड़े सुधार के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के गृह विभाग (सी-अनुभाग) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप (PRG) की समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश के कई मौजूदा मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सुरक्षा श्रेणी में कटौती की गई है.

नक्सलवाद खत्म होने के बाद किया गया था सुरक्षा का आकलन
नक्सलवाद से मुक्ति मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने नेताओं और विशिष्ट व्यक्तियों को होने वाले खतरों का नए सिरे से आकलन किया था. इसी समीक्षा के आधार पर यह बदलाव किया गया है, ताकि सुरक्षा बलों का उपयोग अन्य जरूरी कार्यों में किया जा सके.

किन बड़े नेताओं की सुरक्षा में हुआ बदलाव?

मंत्री केदार कश्यप: इनकी सुरक्षा को ‘जेड प्लस’ (Z+) से घटाकर अब ‘जेड’ (Z) श्रेणी कर दिया गया है.

पूर्व मंत्री कवासी लखमा: कोंटा विधायक कवासी लखमा की सुरक्षा भी ‘जेड प्लस’ से कम करके ‘जेड’ श्रेणी की गई है.

पूर्व पीसीसी चीफ दीपक बैज: बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज की सुरक्षा को भी ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘जेड’ श्रेणी में रखा गया है.

पूर्व मंत्री उमेश पटेल: खरसिया विधायक उमेश पटेल की सुरक्षा में भी कटौती हुई है. अब उन्हें ‘जेड’ के बजाय ‘वाई प्लस’ (Y+) श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी.

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम: इनकी सुरक्षा को ‘वाई प्लस’ (Y+) से घटाकर अब केवल ‘वाई’ (Y) श्रेणी कर दिया गया है.

(रिपोर्ट-विशु शुक्ला)



Source link