TTE hanging outside moving train। Ernakulam Jan Shatabdi Express incident। चलती ट्रेन पर सवार हो रहे थे TTE, यात्री ने बंद किया दरवाजा, गेट पर लटके रह

TTE hanging outside moving train। Ernakulam Jan Shatabdi Express incident। चलती ट्रेन पर सवार हो रहे थे TTE, यात्री ने बंद किया दरवाजा, गेट पर लटके रह


होमताजा खबरदेश

चलती ट्रेन पर सवार हो रहे थे TTE, यात्री ने बंद किया दरवाजा, गेट पर लटके रहे

Last Updated:

केरल में जन शताब्‍दी एक्‍सप्रेस ट्रेन के अंदर मौजूद दो बिना टिकट यात्रियों की हरकत के कारण टीटीई की जान पर बन आ गई. दरअसल, लेट होने के कारण टिकट चेकर भागते हुए ट्रेन पकड़ रहे थे. अंदर मौजूद इन दोनों यात्रियों ने जानबूझ कर गेट बंद कर दिया. जिसके कारण वो गेट पर ही लटक गए. जैसे-तैसे उनकी जान बची.

Zoom

दोनों युवकों को अरेस्‍ट कर लिया गया है.

केरल में बुधवार शाम बिना टिकट सफर कर रहे शख्‍स की हरकत के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, एर्नाकुलम जंक्‍शन रेलवे स्‍टेशन पर चलती जन शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक टिकट चेकर (TTE) के मुंह पर दो यात्रियों ने कथित तौर पर दरवाजा मारते हुए अंदर की तरफ बंद कर दिया. इस हरकत की वजह से रेल कर्मचारी चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटकता रह गया और इसी हालत में करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया. गनीमत रही कि ट्रेन के गार्ड की नजर उन पर पड़ गई और समय रहते ट्रेन रोककर उनकी जान बचा ली गई.

बिना टिकट सफर कर रहे थे आरोपी
बुधवार शाम जब एर्नाकुलम से तिरुवनंतपुरम जा रही जन शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍टेशन से रवाना हो रही थी. ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकर टिसन थॉमस चलती ट्रेन में सवार  होने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान कोच के अंदर मौजूद दो यात्रियों ने अचानक दरवाजा बंद कर दिया. रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार अंदर से दरवाजा बंद करने वाले दोनों युवकों के पास टिकट नहीं था. आशंका है कि टिकट चेकिंग से बचने के लिए ही उन्होंने जानबूझकर दरवाजा बंद किया, ताकि टीटीई कोच के अंदर न आ सकें.

गार्ड की सतर्कता से बची जान
दरवाजा बंद होने के कारण टिमसन थॉमस अंदर नहीं जा सके और ट्रेन के रफ्तार पकड़ने पर वे बाहर ही लटक गए. अपनी जान बचाने के लिए उन्हें दरवाजे के हैंडल को कसकर पकड़े रहना पड़ा और वे इसी खतरनाक स्थिति में करीब 200 मीटर तक प्लेटफॉर्म के किनारे लटके रहे. इसी बीच ट्रेन के गार्ड की नजर बाहर लटके थॉमस पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए गार्ड ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया. आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि अगर ट्रेन थोड़ी दूर और आगे निकल जाती, तो टीटीई की जान को गंभीर खतरा हो सकता था.

भागने की फिराक में थे आरोपी
ट्रेन रुकते ही दोनों आरोपी यात्रियों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया. इस पूरे घटनाक्रम और जानलेवा स्थिति से गुजरने के बावजूद टिमसन थॉमस ने हिम्मत नहीं हारी और पूरी यात्रा के दौरान अपनी ड्यूटी जारी रखी. ट्रेन के तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद उन्होंने आरपीएफ में इस मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है.



Source link