सबके लिए नहीं खुलते ‘किलिन विला’ के दरवाजे, जहां मिलेंगे ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग
Last Updated:
Qilin Villa Mysterious History: चीन के शेनझेन शहर में आज इतिहास का एक अध्याय लिखा जाना है. ऐसा बहुत कम होता है, जब दुनिया की तीन महाशक्तियां एक मंच पर हों, किलिन विला आज इसी महामुलाकात का गवाह बनने वाला है. जिनपिंग ने इस कूटनीतिक मुलाकात के लिए कोई ऐसी-वैसी जगह नहीं चुनी है, इसके पीछे पुराना इतिहास और तमाम रहस्य भी छिपे हैं.
किलिन विला जंगलों में बसा है. (साभार- Instagram/visuals_china)
Trump-Putin-Jinping Meet in China: चीन का शेनझेन शहर चकाचौंध, ऊंची इमारतों और आधुनिक विकास की दुनिया से कुछ दूर, घने जंगलों, शांत झीलों और हरियाली के बीच बसा हुआ है. खासियत ये है कि इस जगह के दरवाजे हर किसी के लिए नहीं खुलते और उसका नाम है- किलिन विला. बेहद अहम और संवेदनशील मुलाकातों के लिए चुनी जाने वाली ये जगह बाहर से देखने पर यह किसी खूबसूरत चीनी रिसॉर्ट जैसी लगती है, लेकिन इसकी असली पहचान इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है. चीनी इतिहास में ये वो जगह है, जहां बड़े नेताओं की मुलाकातें और ऐसी कॉन्फिडेंशियल बातें होती हैं, जो यहां से बाहर नहीं जाती.
इस वक्त शेनझेंग चर्चाओं में इसलिए बना हुआ है क्योंकि यहां दुनिया की तीन सबसे बड़ी राजनीतिक ताकतों के शीर्ष चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं. एक तरफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तीसरी ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन. मौजूदा वक्त में दुनिया की राजनीति के तीन सबसे प्रभावशाली किरदार और सभी एक वक्त में एक ही जगह पर जुटेंगे. किलिन विला का नाम अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आने के लिए भला और क्या चाहिए?
चीनी आर्किटेक्चर का खूबसूरत उदाहरण
किलिन विला की सबसे बड़ी खासियत इसका शांत और प्राकृतिक माहौल है. मॉडर्न युग में शहर की भागदौड़ से दूर, पेड़ों से घिरी इमारतें, पारंपरिक चीनी वास्तुकला, खूबसूरत बगीचे और झील के आसपास फैली खामोशी इसे किसी फिल्मी जासूसी ठिकाने जैसा एहसास देते हैं. यहां न कोई शोर-शराबा है, न भीड़भाड़ और न ही सैलानियों का आना-जाना यहां होता है. इस जगह का आर्किटेक्चर ही कुछ ऐसा है कि मेहमानों को एकांत और सुरक्षा दोनों का एहसास मिलता है.
中美俄三国元首历史性会晤地定在深圳麒麟山庄。
麒麟山庄(Kylin Villa Hotel)位于深圳市南山区沁园路4599号,占地面积38万平方米,是深圳市委、市政府的重要接待基地,主要承担党和国家领导人来深的接待任务。
山庄位于深圳特区西北部麒麟山麓,西丽高尔夫球场及亚洲最大的野生动物园环绕四周,幽雅宁静,景色宜人 ,深圳麒麟山庄占地38万平方米,每栋别墅都具有完备的设施、功能完善;深圳麒麟山庄,具有独具特色的田园风光,欧陆化建筑风格,高档豪华装饰,功能齐备的设施和五星级服务。