शिकागो में राहुल ने फिर उठाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, चुनाव लड़ने की वजह बताई
Last Updated:
विदेश में एक बार फिर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति के मुद्दे उठाए हैं. शिकागो में उन्होंने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया और 2024 के चुनावों में फर्जी व अवैध वोटरों के होने का आरोप लगाया. राहुल ने दावा किया कि ब्राजील की एक महिला कभी भारत नहीं आई लेकिन उसने यहां एक राज्य के चुनाव में 23 बार वोट डाला. उन्होंने 2014 के चुनावों में जीत के अंतर पर भी सवाल उठाए. साथ ही बताया कि विपक्ष चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं करेगा. राहुल के मुताबिक चुनाव लड़ना बंद करना लोकतंत्र खत्म करने जैसा होगा.
राहुल गांधी ने शिकागो में 2024 के चुनावों में फर्जी वोटरों का आरोप लगाया. (फोटो PTI)
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश में एक बार फिर भारत की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. शिकागो में उन्होंने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हुए 2024 के चुनावों में फर्जी और अवैध वोटरों के शामिल होने का आरोप लगाया. राहुल ने एक ब्राजीलियाई महिला का उदाहरण भी दिया. उनका दावा है कि इस महिला ने कभी भारत का दौरा नहीं किया लेकिन भारत के चुनाव में 23 बार वोट डाला. राहुल ने सवाल किया कि अगर चुनाव में ऐसे वोटर मौजूद थे तो फिर उस चुनाव को वैध कैसे माना जा सकता है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष इस लड़ाई को जारी रखेंगे. राहुल के मुताबिक वे इस लड़ाई में आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि ज्यादा समय तक मौजूदा व्यवस्था ऐसे ही नहीं चल पाएगी.
शिकागो में राहुल गांधी ने यह भी साफ किया कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बावजूद कांग्रेस चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर चुनाव लड़ना बंद कर दे तो लोकतंत्र उसी वक्त खत्म हो जाएगा. राहुल ने 2014 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी जीत के अंतर को लेकर उन्हें संदेह था. हालांकि तब उनके पास कोई सबूत नहीं था. उन्होंने बताया कि जब बाद में उन्हें सबूत मिले और उन्होंने पार्टी के नेताओं के सामने रखे तो उनसे इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बोलने से बचने को कहा गया. राहुल के मुताबिक भारतीय लोकतंत्र उनके लिए पवित्र है. इसलिए बिना ठोस सबूत के उस पर सवाल उठाना आसान नहीं था.
#WATCH | Illinois, US | Video Source: Congress leader
During an interaction at Chicago University, Lok Sabha LoP and Congress leader Rahul Gandhi says, “… For us, Indian democracy is sacred. For me to even say that there is a problem with Indian democracy is difficult, unless I have 100% proof… If we were to say that we are not going to participate in elections, Indian democracy would end that very instant. And we do not wish to dismantle the framework of Indian democracy. Therefore, our strategy is to bring everything that is happening out into the open and keep the conversation going among the people, until the Indian public realises that the entire system has been destroyed. However, we do not want to break the electoral framework; because if the opposition were to declare that it will not contest elections, the entire electoral process would become illegitimate in the eyes of the Indian public. We do not want that. Right? So, while we—and the entire opposition—have suffered greatly because of this, we are deliberately choosing not to take such a step. And we are absolutely certain—I say this to you quite clearly—that we are receiving information from within the Election Commission itself. It is now only a matter of time before this entire structure collapses. Senior officials within the Election Commission are now saying, “Look, we can no longer continue like this.” It has been a long journey, but for us, at the very core of what it means to be Indian, lies our capacity…