Last Updated:
Ramayana Language Wise Collection: रामायण बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कलेक्शन कर रही है. अब तक इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सिर्फ हिंदी और वर्ल्डवाइड ही नहीं, साउथ में भी इसने झंडे गाड़े हैं. चलिए बताते हैं साउथ में अब तक कहां कितना कलेक्शन किया है.
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्मेंस करके अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय समेत तमाम कलाकारों ने इसमें अहम रोल अदा किए हैं. हिंदी और ग्लोबल ही नहीं, साउथ की भाषाओं में भी नमित मल्होत्रा की रामायण पार्ट 1 धुआंधार कमाई कर रही है. रामायण ने सिर्फ दक्षिण भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
रामायण को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं. इन 14 दिनों में इसने भारत में 844 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है तो ग्रोस कलेक्शन 1009 करोड़ के बार हो चुका है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1519 करोड़ रुपये हो चुकी है.
बात करें भारत के भीतर रामायण की कमाई की तो. सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी पट्टी में हुआ है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ने 76% कमाई हिंदी कलेक्शन से कमाई है जिसका आंकड़ा 643.50 करोड़ रुपये हैं. वहीं साउथ की भाषाओं से भी 200 करोड़ की कमाई पूरी हो चुकी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हिंदी के बाद सबसे ज्यादा कमाई कन्नड़ भाषा से हुई है. जहां 8.1% का योगदान रहा. कन्नड़ स्टार यश की वजह से कन्नड़ में 68.75 करोड़ रुपये रामायण ने कमाए हैं. वहीं तेलुगू में ये कमाई 53 करोड़ है तो तमिल में 39 और मलयालम में 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा हो गया है. इसी के साथ रामायण का साउथ भाषाओं में 200.90 करोड़ रुपये का बिजनेस पूरा हो चुका है.
रामायण को नमित मल्होत्रा ने सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रखा था. फिल्म में यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), काजल अग्रवाल (मंदोदरी) और हरीश उथमन (विभीषण) जैसे कलाकार हैं. जो साउथ ऑडियंस को भी खींचते हैं. यही वजह है कि यश के स्टारडम के चलते कन्नड़ में फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है.
जितना फिल्म का प्रचार मेकर्स ने भारत में किया, उतना ही विदेशों में भी रहा. यही वजह है रामायण का ओवरसीज कलेक्शन भी बढ़ता जा रहा है. अब तक ये ओवरसीज कलेक्शन में बजरंगी भाईजान से लेकर धुरंधर 2 के कलेक्शन को पार कर चुकी है. अब इस मामले में सिर्फ दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार इससे आगे हैं.
रामायण दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हुई. अब तक ये 1500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और अभी इसे सिर्फ 14 दिन हुए हैं. जल्द ही ये नए कीर्तिमान भी स्थापित कर सकती है.