PM मोदी से मिलते ही रन बनाने लगा, मुलाकात से किस्मत खुली- बोले सूर्यकुमार यादव
Last Updated:
Suryakumar Yadav Narendra Modi: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात उनके लिए काफी लकी साबित हुई. लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार ने इस मुलाकात के बाद घरेलू क्रिकेट में रनों की झड़ी लगा दी है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके बल्ले से लगातार बड़ी पारियां निकल रही हैं. अब उनकी नजर भारतीय टी-20 टीम में दोबारा जगह बनाने पर है.
बीते दिनों सूर्यकुमार यादव पीएम से मिलने पहुंचे थे.
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव 6 नवंबर को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे. देश की राजधानी में हुए CNN-News18 इंडियन ऑफ द ईयर समारोह के दौरान वर्ल्ड चैंपियन भारतीय कप्तान ने कहा कि मोदी जी से मिलने के बाद उनकी किस्मत खुल गई और वह रन बनाने लगे. सूर्यकुमार यादव को CNN-News18 इंडियन ऑफ द ईयर समारोह में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
सूर्या की माने तो उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि पीएम मोदी उनके साथ इतना वक्त बिताएंगे. दोनों के बीच करीब 40-45 मिनट तक बातचीत हुई. बकौल सूर्या:
मुझे लगता है कि वह मुलाकात मेरे लिए काफी लकी रही. मैंने उसके बाद फिर रन बनाने शुरू कर दिए. वह बहुत अच्छी मुलाकात थी. हमें लगा था कि प्रधानमंत्री सिर्फ पांच या 10 मिनट देंगे, लेकिन उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को करीब 40-45 मिनट का समय दिया. यह बहुत खूबसूरत पल था. मैंने उनसे पूछा कि वह तमाम परिस्थितियों को कैसे संभालते हैं. हम क्रिकेट खेलते हैं और कई बार दबाव महसूस करते हैं, लेकिन मैंने उनसे जानना चाहा कि जब वह इतनी सारी जिम्मेदारियां संभालते हैं तो खुद दबाव से कैसे निपटते हैं. उन्होंने मेरे सभी सवालों के बहुत अच्छे जवाब दिए. यह काफी हल्की-फुल्की और अच्छी बातचीत रही.’
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार का तूफान
सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की कप्तानी करते हुए अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ महज 21 गेंद में नाबाद 60 रन ठोक दिए, उनकी इस पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे, इसके बाद गुजरात के खिलाफ सिर्फ 29 गेंद में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली. गोवा के खिलाफ अगले मुकाबले में भी उन्होंने 12 गेंद में 25 रन बनाए. उनकी पारी में तीन छक्के शामिल रहे. मुंबई ने यह मुकाबला 18 रन से जीता.
सूर्यकुमार यादव की लगातार दूसरी फिफ्टी
IPL में खराब प्रदर्शन के बाद गई थी कप्तानी
सूर्यकुमार यादव के लिए पिछला आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव की एक वजह माना गया. जून में चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को भारत का टी-20 कप्तान नियुक्त किया था. सूर्या की कप्तानी में भारत ने 2026 टी-20 विश्व कप का सफलतापूर्वक बचाव किया और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार ने नौ पारियों में 242 रन बनाए थे. अमेरिका के खिलाफ उनकी 84 रन की मैच जिताऊ पारी भी काफी अहम रही थी