Last Updated:
Chhichhora Chai Wala Lalan: अपनी दुकान और धंधे की तरफ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लोग बेहतरीन साफ-सफाई से लेकर सजावट आदि करते हैं. कई बार तो लोग अपनी दुकान, स्टॉल या प्रोडक्ट का नाम ही कुछ ऐसा रखते हैं जिससे वो अलग हटकर लगे. आज हम आपको ऐसी ही एक दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी दुकान के पुराने नाम को बदलकर उसे नए नाम से शुरू किया. नाम बदलते ही उसके ग्राहक बढ़ गए. मजेदार बात यह है कि दुकानदार ने अपनी चाय की दुकान के नाम का आइडिया एक फिल्म से लिया है. आगे आपको इस दुकान की लोकेशन और बाकी बातें भी बताएंगे.
पटना राजगीर मुख्य मार्ग पर लगी इस दुकान का नाम देखकर एक बार जरूर लोग पलटकर जरूर देखते हैं. इस दुकान का नाम है, ‘छिछोरा चाय दुकान’. नालंदा जिला के सिलाव प्रखंड के मोहनपुर निवासी ललन कुमार ने अपनी दुकान का नाम छिछोरा चाय दुकान रखा है. वह कहते हैं कि चाय की दुकान का नाम बदलते ही उनकी किस्मत भी बदल गई.
दरअसल, ललन कुमार ने 4 साल पहले एक चाय की दुकान शुरू की. उसका नाम ललन चाय दुकान रखा. बाकी दुकानों की तरह ही उनकी भी दुकान थी. ऐसा कुछ अलग नहीं था जिससे कि उनके पास ज्यादा ग्राहक आएं. कम ग्राहक मतलब कमाई भी कम. ऐसे में जब दुकानदार बिना ग्राहकों के खाली टाइम पाता तो टाइम बिताने के लिए वह मूवी देखा करते थे. इसी बीच मूवी देखते देखते छिछोरा का एक क्लिप देखा. यहीं से उन्हें नाम बदलने का आइडिया आया. ललन ने बताया कि नाम बदलते ही उनकी दुकान का दिन बदलना शुरू हो गया.
पहले ललन ने अपने स्तर पर पता किया कि छिछोरा नाम से आसपास या कहीं और कोई चाय की दुकान तो नहीं है. जब उन्हें इस नाम की दुकान कहीं नहीं मिली तो उन्होंने इसी नाम से दुकान का बैनर बनवा लिया. ललन ने बताया कि जब वह दुकान का पोस्टर और बैनर बनवाने गए तो प्रिंटिंग प्रेस की दुकान वाले भी उनसे इसके बारे में पूछ रहे थे. ललन कुमार ग्रैजुएट हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
3 साल तक नौकरी की तैयारी की, लेकिन कहीं नौकरी नहीं हुई तो चाय की दुकान खोल ली. ललन कुमार ने बताया कि वो 4 साल पहले चाय दुकान खोली. इसके बाद नाम बदलने से सब कुछ बदल गया है. अब नाम पढ़कर एक बार ग्राहक जरूर ठहर जाते हैं. पहले ग्राहक कम आते थे. अब इसी चाय दुकान से अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते हैं.
ललन ने बताया कि इसी चाय की दुकान से उन्होंने अपने लिए एक चांदी की चेन यानी जंजीर भी बनवाया है. वह बताते हैं कि वह अपनी बाकी शौक और जरूरतें भी इसी से पूरी कर रहे हैं. वह सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक चाय की दुकान खोलते हैं. छिछोरा चाय वाले ने बताया कि वह तंदूरी चाय पिलाते हैं और उनके एक कप चाय की कीमत 15 रुपए है.