New Year 2027 Numerology Predictions: 2027 के स्वामी होंगे चंद्रमा, 2 समेत किन मूलांक के लिए लकी साबित होगा नया साल? अंक ज्योतिष से जानें

New Year 2027 Numerology Predictions: 2027 के स्वामी होंगे चंद्रमा, 2 समेत किन मूलांक के लिए लकी साबित होगा नया साल? अंक ज्योतिष से जानें


New Year 2027 Numerology Predictions: नए साल 2027 का शुभारंभ होने में अभी 1 माह से कुछ ​अधिक समय बचा है. नए साल 2027 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. वे 2027 के राजा हैं. अंक ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. मन का संबंध भावना, रचनात्मकता, शांति आदि से होता है. नया साल 2027 मूलांक 2 वालों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है.

नए साल 2027 के राजा हैं चंद्रमा

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर अंक का प्रतिनिधित्व एक ग्रह करता है. नए साल 2027 की सभी संख्याओं 2, 0, 2 और 7 की गणना करें तो कुछ अंक 11 आता है. जैसे (2 + 0 + 2 + 7 = 11). अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं क्योंकि ग्रहों की संख्या 9 ही होती है. इस वजह से 11 को और सरल करेंगे यानी 1 और 1 को आपस में जोड़ेंगे, जैसे (1 + 1= 2). अब एक संख्या आई 2. 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है. इस तरह से चंद्रमा नए साल 2027 के राजा हैं.

मूलांक 2 वालों का होगा नया साल

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है. नया साल 2027 मूलांक 2 वालों का होगा. आप पर चंद्रमा का पूर्ण प्रभाव होगा. आपके मन को शांति मिलेगी. आपके पद, प्रतिष्ठा, मान, सम्मान आदि में वृद्धि होगी. नए साल में आपके अटके हुए काम सफल होंगे. जो लोग कला, संगीत, लेखन, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्रों के है, वे बड़ी सफलता और नई पहचान पा सकते हैं.

मूलांक 1 वालों को करियर के नए अवसर

नए साल 2027 के राजा चंद्रमा का संबंध मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य से अच्छा है. वे दोनों मित्र ग्रह हैं. इस वजह से मूलांक 1 वालों के लिए नया साल करियर के लिए अच्छा साबित हो सकता है. करियर में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में प्रमोशन, लीडरशिप का मौका और सरकारी काम में लाभ मिलने की संभावना है. जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 में से किसी भी एक तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है.

नए साल में मूलांक 3 का आर्थिक पक्ष मजबू​त

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं और चंद्रमा के साथ उनका भी मैत्रीपूर्ण संबंध होता है. 2027 में मूलांक 3 वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपके ज्ञान और बुद्धि में बढ़ोत्तरी होगी. शिक्षा, बिजनेस, लेखन, कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को लाभ होगा. 3, 12, 21 और 30 तारीखों को पैदा हुए लोग मूलांक 3 वाले होते हैं.

2027 में मूलांक 6 को प्रॉपर्टी से लाभ

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो भौतिक सुख और सुविधाओं का कारक ग्रह है. नया साल 2027 मूलांक 6 वालों के लिए शुभ होगा. इन लोगों को प्रॉपर्टी या फैशन से लाभ होगा. इस साल आपको लग्जरी लाइफ का आनंद मिलेगा. जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके विवाह का योग बन सकता है, लव मैरिज कर सकते हैं. लव लाइफ के लिए यह साल सुखद होगा.

नए साल में मूलांक 7 वालों को मिलेगी सफलता

जिनका जन्म किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 का स्वामी ग्र​ह केतु है. केतु के स्वामित्व वाले मूलांक 7 का चंद्रमा के साथ आध्यात्मिक और मानसिक जुड़ाव होता है. नए साल में आपकी अंतर्ज्ञान की शक्ति पहले से और बढ़ेगी. जो लोग रिसर्च, आईटी, गूढ़ विद्या या विदेश से जुड़े कार्यों में हैं, उनको बड़ी सफलता मिल सकती है.



Source link