Last Updated:
हरियाणा के नूंह में लाल मस्जिद से टोटी चुराने के आरोप में ग्रामीणों ने वसीम नामक युवक को पकड़कर पिलर से बांध दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली ह
पकड़े गए युवक की पहचान वसीम निवासी गांव घासेड़ा के रूप में बताई जा रही है.
नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की लाल मस्जिद में टोटी चुराने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर मस्जिद के ही एक पिलर से बांध दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है. पकड़े गए युवक की पहचान वसीम निवासी गांव घासेड़ा के रूप में बताई जा रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लगातार गांव की लाल मस्जिद में आ रहा था और वहां से मस्जिद की टोटियां और नल चोरी कर रहा था. इससे पहले भी कई बार चोरी कर चुका है, लेकिन इस बार उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया.
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी से चोरी की गई दो टोटियां भी बरामद हुई हैं. इस घटना को लेकर धार्मिक स्थल से इस तरह की चोरी की सामाजिक तौर पर निंदा की जा रही है और कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ ग्रामीण चोरी के आरोप में बांधकर पूछताछ करते नजर आ रहे हैं. जांच करने पर पता चला कि युवक गांव घासेड़ा का है, जिसकी पहचान वसीम के रूप में हुई है. उस पर मस्जिद से टोटी-नल चुराने का आरोप है.
पुलिस का कहना है कि वीडियो में मारपीट नजर नहीं आ रही है और अभी तक इस संबंध में थाने में कोई लिखित शिकायत व डायल-112 पर कोई कॉल प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की लाल मस्जिद.
वीडियो में क्या है
वीडियो में आरोपी युवक बंधा हुआ नजर आ रहा है और लोग भी मौके पर मौजूद हैं. हालांकि, मारपीट नहीं की जा रही है. लेकिन लोग आरोपी युवक से सवाल कर रहे हैं और साथ ही टोंटी भी दिखा रहे हैं.