New Expressway : 7 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे से बचेगा 90 मिनट का समय, दो शहरों के बीच आसान होगी आवाजाही

New Expressway : 7 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे से बचेगा 90 मिनट का समय, दो शहरों के बीच आसान होगी आवाजाही


Last Updated:

Atal Setu Link Road : एक आइडिया कैसे किसी शहर की पूरी तस्वीर बदल देता है, इसकी बानगी मुंबई में बने अटल सेतु लिंक रोड से बखूबी दिखाई देती है. इस रोड की लंबाई भले ही 7 किलोमीटर के आसपास हो, लेकिन इसके तैयार होने के बाद वाहन चालकों को 50 किलोमीटर का लंबा फेरा लेने से राहत मिलेगी और करीब 90 मिनट का समय भी बचेगा. यह सड़क मुंबई में बने अटल सेतु और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बीच बनाई जा रही है. इसके तैयार होने के बाद अटल सेतु से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे तक जाना काफी आसान हो जाएगा.

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जानकारी दी है कि 7.35 किलोमीटर की इस कनेक्ट सड़क का निर्माण करीब 67 फीसदी पूरा हो चुका है. इसके तैयार होने के बाद पनवेल के आसपास के इलाकों में आवाजाही आसान हो जाएगी. यह सड़क अटल सेतु और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बीच पुल की तरह काम करेगा और इसके रास्ते महज कुछ ही मिनट में यह दूरी तय हो जाएगी. अभी अटल सेतु से मुंबई-पुणे ई-वे तक जाने के लिए 50 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है और इसमें 2 घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है.

एमएमआरडीए के अधिकारियों ने बताया कि 7 किलोमीटर की इस सड़क को एलिविटेड कॉरिडोर के रूप में बनाया जा रहा है. 6 लेन का यह कॉरिडोर पनवेल मेन जंक्शन से चिर्ले और पलास्पे के बीच बनाया जा रहा है. इसके तैयार होने के बाद अभी आवाजाही में लगने वाला समय 60 से 90 मिनट तक कम हो जाएगा. यह प्रोजेक्ट अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम करेगा. अभी पुणे और गोवा जाने वालों को पनवेल के आसपास की सड़कों का इस्तेमाल करना पड़ता है. इस सड़क का मतलब पनवेल और मुंबई-पुणे ई-वे के बीच सीधी कनेक्टिविटी बनाना है.

एक बार यह लिंक रोड शुरू हो जाती है तो अटल सेतु से एक्सप्रेसवे तक जाने के लिए पनवेल मेन जंक्शन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. इस मिसिंग लिंक की मदद से अटल सेतु के आसपास क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बनाने में मदद मिलेगी. इस सड़क के जरिये नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गोवा के बीच आवाजाही भी आसान हो जाएगी. साथ ही मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक भी आने-जाने में यह मिसिंग लिंक काफी मददगार साबित होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एमएमआरडीए के अनुसार, 6 लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर के तैयार होने के बाद इस पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ने वाली है. यही वजह है कि इस कॉरिडोर पर बनाई जाने वाली एलिवेटेड सड़क की चौड़ाई 11.5 मीटर रखी गई है. सड़क की एक तरफ की चौथी 11.5 मीटर है औ दोनों तरफ की मिलाकर 23 मीटर की होती है. फिलहाल इसके आसपास की सड़कों को चौड़ी करने का काम जारी है, जिसमें स्लिप रोड का भी निर्माण कराया जा रहा है. इसके तैयार होने के बाद पलास्पे के आसपास का ट्रैफिक मूवमेंट और बेहतर होगा.

एमएमआरडीए के आयुक्त का कहना है कि इस मिसिंग लिंक के तैयार होने के बाद आसपास के रोजाना आवाजाही करने वालों को भी काफी राहत मिलेगी. उन्हें मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी बनाने में मदद मिलेगी. अटल सेतु के जरिये मुंबई-पुणे ई-वे तक जाने के लिए इस लिंक रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे छात्रों को तो मदद मिलेगी ही, रोजाना काम पर जाने वालों को भी आवाजाही में आसानी होगी. इसके अलावा मुंबई और पुणे के बीच रोजाना आवाजाही करने वालों को भी इस सड़क से काफी मदद मिलेगी.

इस एलिवेटेड कॉरिडोर का 67 फीसदी काम पूरा हो चुका है. अथॉरिटी का कहना है कि 176 लोकेशन में से 143 लोकेशन पर बुनियादी काम पूरा हो चुका है और 141 जगहों पर काम लगभग खत्म हो गया है. इसके अलावा 88 लोकेशन पर पिलर्स भी बनाए जा चुके हैं. एलिविटेड रोड पर 830 में से 653 जगहों पर गिरडर्स लगाए जा चुके हैं. माना जा रहा है कि अगले साल के आखिर तक इस सड़क का निर्माण पूर कर लिया जाएगा और इस पर आवाजाही भी शुरू हो जाएगी.

एमएमआरडीए ने बताया है कि इस प्राजेक्ट को पूरा करने में करीब 1,420 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. अथॉरिटी का मकसद इस प्रोजेक्ट के जरिये मुंबई, पुणे और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाना है. एक बार यह प्रोजेक्ट शुरू हो गया तो मुंबई से पुणे एक्सप्रेसवे तक जाने के लिए वैकल्पिक रूट भी मिलेगा. इससे पनवेल के पास लगने वाले रोजाना के जाम से भी छुटकारा मिलेगा.



Source link