MP CG TOP NEWS LIVE: मध्य प्रदेश में सभी बूथों का रिव्‍यू करेगी BJP, भोपाल में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

MP CG TOP NEWS LIVE: मध्य प्रदेश में सभी बूथों का रिव्‍यू करेगी BJP, भोपाल में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

प्रदेश में बूथों का रिव्‍यू करेगी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी बूथों का रिव्‍यू करेगी. पूर्णकालिक कार्यकर्ता को बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है. 25 दिनों के प्रवास के दौरान समीक्षा की जाएगी. बीजेपी की बड़ी बैठक में फैसला लिया गया. 1 अप्रैल 2027 से 25 अप्रैल 2027 तक ‘सेवा दूत’ अभियान चलेगा. हर विधानसभा में पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैनात होंगे. कार्यकर्ता विधानसभा बूथों में 25 दिनों तक प्रवास करेंगे. संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

भोपाल में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 800 से ज्यादा पेटियां बरामद
भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया. ट्रक से 800 से अधिक शराब की पेटियां बरामद हुई हैं. ट्रक ड्राइवर हिरासत में है. उससे पूछताछ जारी है. चालक ने करोंद चौराहे पर कई वाहनों को टक्कर मारी. पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया था.

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का आज तीसरा और अंतिम दिन
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का आज तीसरा और अंतिम दिन है. वे अपनी लंबित मांगों को लेकर 17 से 19 नवंबर तक प्रदेशभर में चरणबद्ध प्रदर्शन कर रही हैं. वे आज 19 नवंबर को काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाएंगी. नियमितीकरण कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने और 30 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग है. 5G मोबाइल, इंटरनेट भत्ता बढ़ाकर 500 रुपये करने और पदोन्नति की भी मांग है. मांगें पूरी नहीं होने पर 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय महापड़ाव होगा. इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है.



Source link