EPFO New Rule: प्राइवेट कर्मचारी भी हर महीने पेंशन की तरह न‍िकाल पाएंगे पैसा, EPFO का फैसला

EPFO New Rule: प्राइवेट कर्मचारी भी हर महीने पेंशन की तरह न‍िकाल पाएंगे पैसा, EPFO का फैसला


Last Updated:

ईपीएफओ ने पेंशन को लेकर बड़ा बदलाव क‍िया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टीज की मीटिंग में तय हुआ क‍ि ईपीएफओ सब्‍सक्राइबर्स र‍िटायरमेंट के बाद पेंशन की तरह हर महीने पैसा न‍िकाल पाएंगे. यानी अब यह अन‍िवार्यता खत्‍म हो गई क‍ि आपको पूरा पैसा न‍िकालना ही होगा.

Zoom

ईपीएफओ ने पेंशन को लेकर बड़ा बदलाव क‍िया है.

EPFO New Rule: प्राइवेट कर्मचार‍ियों के ल‍िए ईपीएफओ ने बड़ी राहत दी है. र‍िटायरमेंट के बाद पीएफ का पैसा न‍िकालने का तरीका अब बदलने जा रहा है. अब पूरा का पूरा पैसा एक साथ न‍िकालना जरूरी नहीं होगा. आप चाहें तो पेंशन की तरह हर महीने पेंशन की तरह न‍िकाल पाएंगे. ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टीज ने गुरुवार को सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान को मंजूरी दे दी.

सबसे पहले समझ‍िए क‍ि सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान होता क्‍या है, ज‍िसे ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टीज ने मंजूरी दी. सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान यानी एसडब्ल्यूपी (SWP) ऐसी सुव‍िधा है जो कर्मचारी को क‍िस्‍तों में पैसे न‍िकालने की अनुमत‍ि देती है. अब तक नौकरी से र‍िटायर होने के बाद पैसा पूरा न‍िकालना होता था. सीएनबीसी आवाज की र‍िपोर्ट के मुताबिक- अब नौकरी से रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को अपना पूरा पीएफ पैसा एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी. इसके बजाय वो अपनी जरूरत के हिसाब से इसे किस्तों में निकाल सकेंगे.

यानी आप चाहें तो इसे हर महीने न‍िकाल सकते हैं, हर छह महीने में न‍िकाल सकते हैं या फ‍िर हर साल न‍िकाल सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि रिटायरमेंट के बाद जिन्हें रोजाना खर्चों के लिए पैसों की जरूरत होती है, वे अपने पीएफ खाते से समय-समय पर एक निश्चित रकम ले सकते हैं.

बचे हुए पैसे पर मिलता रहेगा ब्याज

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको अपना पूरा पीएफ एक साथ निकालने की मजबूरी नहीं होगी. आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से जितना पैसा निकालेंगे, उसके बाद बाकी बची रकम ईपीएफ खाते में ही जमा रहेगी. अच्छी बात यह है कि खाते में पड़े उस बचे हुए पैसे पर पहले की तरह ब्याज भी मिलता रहेगा.

जब चाहें बदलें या बंद करें प्लान

इस सुविधा में खाताधारकों को अपनी सहूलियत के हिसाब से बदलाव करने की पूरी आज़ादी मिलेगी. अगर आगे चलकर आपको किस्तों में पैसे की ज़रूरत न हो, तो आप कभी भी इस प्लान को बंद कर सकते हैं. इसके अलावा, आप चाहें तो मूल रकम को सुरक्षित रखकर सिर्फ ब्याज का पैसा निकालने का विकल्प भी चुन सकते हैं. यानी पैसा कब और कितना निकालना है, इसका पूरा कंट्रोल आपके हाथ में रहेगा.



Source link