Last Updated:
Barabanki News: यूपी के बाराबंकी जिले में स्थित कोल्ड स्टोरेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. रिसाव होता देख स्टोरेज में मौजूद मजदूर और कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे.
बाराबंकी कोल्ड स्टोरेज अमोनिया गैस रिसाव
बाराबंकी: जिला बाराबंकी के शेखनपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार, 19 नवंबर को उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस का रिसाव तेजी से होता देख स्टोरेज में मौजूद मजदूर और कर्मचारी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए. स्टोरेज में ये रिसाव करीब 1 घंटे तक चलता रहा. उसके बाद इंजीनियरों ने काफी मशक्कत के बाद रिसाव को बंद किया.
बता दें कि पूरा मामला बाराबंकी स्थित कोल्ड स्टोरेज का है, जहां अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया. गैस का रिसाव होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी अचानक घर छोड़कर दूर भागने लगे. सूचना मिलते ही एसडीएम तहसीलदार व फायर टीम मौके पर पहुंच गई और रिसाव को बंद करने की कवायत शुरू की गई.
जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं
एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर मैं और हमारी पूरी टीम मौके पर पहुंचे. पहले पूरी स्थिति का जायजा किया गया और फिर समय रहते गैस का रिसाव बंद कर दिया गया. इस घटना में किसी जनहानि या नुकसान की कोई सूचना नहीं है. अब जांच की जा रही है कि आखिर गैस का रिसाव किस कारण हुआ.
खबर आगे दी जा रही है….