चंद्रमा के प्रभाव में रहेगा नया साल! प्यार, पैसा और करियर में आ सकते हैं बदलाव
Last Updated:
Annual Numerology 2027: नया साल 2027 ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहेगा. इस नए साल में मूलांक 1 से 9 तक के सभी जातकों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. चंद्रमा के प्रभाव से प्रेम जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति में क्या-लगातार उतार-चढ़ाव और नए अवसर आएंगे, यह जानने के लिए पढ़ें मूलांक के अनुसार भविष्यफल.
Annual Numerology 2027: साल 2026 के समापन में अब बस एक महीना बचा हुआ और फिर आएगा नया साल 2027. आने वाला साल 2027 कई मायनों में अलग रहने वाला है. अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2027 का मूलांक 2 निकलकर आ रहा है और इस अंक के स्वामी चंद्र देव हैं. ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, अंतर्ज्ञान, संवेदनशीलता और मानसिक स्थिति का कारक माना गया है. अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 जहां नई शुरुआत, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की ऊर्जा का प्रतीक रहा. वहीं साल 2027 साझेदारी, धैर्य, प्रेम, सहयोग और रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर देने वाला है. ऐसे में साल 2027 में केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि भावनात्मक समझदारी और सही लोगों के साथ मिलकर काम करना भी सफलता के लिए महत्वपूर्ण माना जाएगा. आइए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2027 मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 है और इस मूलांक ग्रहों के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. जन्मांक 1 वाले लोगों के लिए साल 2027 सहयोग और साझेदारी के लिहाज से अच्छा माना जा सकता है. उन्हें ऐसे लोगों का साथ मिल सकता है, जो उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को संतुलित करने में मदद करेंगे. आने वाला साल में अकेले आगे बढ़ने के बजाय दूसरों के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा.
किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है और इस मूलांक के स्वामी मन व माता के कारक ग्रह चंद्र देव हैं. जन्मांक 2 के लोगों के लिए साल 2027 विशेष महत्व रखता है. चंद्रमा का प्रभाव उनके स्वभाव और भावनाओं के साथ मेल खाने वाला है. इस दौरान उनकी सहज समझ और अंतर्ज्ञान मजबूत हो सकता है और माता के साथ भी आपके संबंध आने वाले साल में मजबूत रहेंगे. हालांकि, साल 2027 में अधिक भावुक होने से बचना और अपनी मानसिक सीमाओं को समझना जरूरी होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 है और इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. जन्मांक 3 वालों के लिए साल 2027 रिश्तों, रचनात्मक कार्यों और साझेदारी के लिहाज से अच्छा रह सकता है. नए लोगों से जुड़ने और अपने विचारों को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. आने वाले साल में मूलांक 3 वाले अपने सोचे हुए कार्यों को आगे बढ़ाएं और शिक्षक, काउंसलर, मध्यस्थ, डिप्लोमैट और लोगों की सहायता से जुड़े कार्य करने वाले व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. जन्मांक 4 के लोगों को साल 2027 की शुरुआत थोड़ी धीमी महसूस हो सकती है. इस दौरान अचानक बदलाव करने के बजाय नियमित दिनचर्या और योजनाबद्ध तरीके से काम करना बेहतर रहेगा. मूलांक 4 वालों को आने वाले साल में धैर्य के साथ आगे बढ़ने से सफलता मिल सकती है.
किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. जन्मांक 5 वाले लोग स्वभाव से बदलाव और नई चीजों को पसंद करते हैं. लेकिन साल 2027 में उन्हें जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है. एक काम पूरा करने के बाद ही दूसरे काम की शुरुआत करना उनके लिए बेहतर रहेगा. आने वाले साल में अगर आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है.
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इस मूलांक के स्वामी भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. जन्मांक 6 वालों के लिए आने वाला साल प्रेम, परिवार और रिश्तों के लिहाज से अच्छा माना जा सकता है. परिवार के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं. वहीं लव लाइफ में गंभीरता से आगे बढ़ने और विवाह से जुड़ी योजनाएं बनने की संभावना भी जताई जा रही है.
किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलाक 7 है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. जन्मांक 7 के लोगों के लिए साल 2027 आध्यात्मिक विकास और आत्मचिंतन का समय हो सकता है. इस दौरान उनकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत होने और धार्मिक या आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ने की मान्यता है. आने वाले साल 2027 में मूलांक 7 वाले धर्म कर्म के कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं.
किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस मूलांक के स्वामी न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव हैं. जन्मांक 8 वालों को आने वाले साल 2027 में कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी. सहकर्मियों को प्रतिद्वंद्वी समझने के बजाय उनके साथ सहयोग बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. मूलांक 8 वालों के लिए नियंत्रण करने की प्रवृत्ति से बचना सफलता के लिए जरूरी होगा.
किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं. जन्मांक 9 के लोगों को आने वाले साल 2027 में अपने गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. काम में देरी होने पर परेशान होने के बजाय शांत रहकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा. साथ ही सहयोग और समझदारी से वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं. मूलांक 9 वालों को आने वाले साल में क्रोध की वजह से कई तरह की परेशानी हो सकती है.