20 November 2026 Ko Kya Hai: 20 नवंबर का दिन है बेहद खास, बन रहे हैं 7 शुभ संयोग, जानें क्या मिल सकते लाभ

20 November 2026 Ko Kya Hai: 20 नवंबर का दिन है बेहद खास, बन रहे हैं 7 शुभ संयोग, जानें क्या मिल सकते लाभ


20 November 2026 Ko Kya Hai: 20 नवंबर शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास है क्योंकि इस दिन एक, दो या तीन नहीं कुल सात शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन आपके पास पुण्य लाभ और भगवान की कृपा पाने का मौका है. इससे आपका लोक और परलोक दोनों ही सुधर सकता है. पंचांग के अनुसार, 20 नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, मीन राशि में चंद्रमा और वृश्चिक राशि में सूर्य की उपस्थिति है. सुबह 07:15 ए एम से एकादशी तिथि प्रारंभ है. इस दिन देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक समेत 7 शुभ संयोग बनेंगे. आइए जानते हैं उनके बारे में.

20 नवंबर को बनने वाले 7 शुभ संयोग

देवउठनी एकादशी: 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत है. इस दिन गृहस्थ लोगों को देवउठनी एकादशी का व्रत रखना है. एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे से लेकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक है. आप सुबह 06:48 बजे से सुबह 10:47 बजे के बीच विधिपूर्वक विष्णु पूजा करें. देवउठनी एकादशी व्रत कथा सुनें. रात्रि जागरण करके 21 नवंबर को दोपहर में 01:11 बजे से 03:18 बजे के बीच पारण करके व्रत को पूरा कर लें. इस व्रत को करने से मोक्ष मिलता है, पाप मिटते हैं.

चातुर्मास का समापन: देवउठनी एकादशी या​नी कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा का त्याग करते हैं, जिसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है. चातुर्मास खत्म होते ही विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. चातुर्मास देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक रहता है, जिसमें सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं. देवउठनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु फिर से सृष्टि संचालन का भार अपने हाथों में ले लेते हैं. इस बार 20 नवंबर को चातुर्मास खत्म हो रहा है.

कंस वध: द्वापर युग में म​थुरा के राजा कंस का अत्याचार काफी बढ़ गया था. तब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, जो भगवान विष्णु के अवतार थे. उन्होंने कार्तिक शुक्ल दशमी ति​थि को कंस का वध किया था. कंस भगवान श्रीकृष्ण का मामा था. कंस वध दिवस 20 नवंबर को है.

भीष्म पंचक: भीष्म पंचक या विष्णु पंचक 20 नवंबर को है. कुरुक्षेत्र के मैदान में बाणों की शैय्या पर लेटे पितामह भीष्म ने भगवान श्रीकृष्ण के अनुरोध पर पांडवों को 5 दिनों तक राजधर्म, मोक्ष और जीवन के रहस्यों का उपदेश दिया था. ये 5 दिन कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक थे. भीष्म पितामह के उपदेशों से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उनको वरदान दिया कि जो भी व्यक्ति भीष्म पंचक में स्नान, दान, जप, तप, व्रत आदि करेगा, उसे सभी तीर्थों के दर्शन का पुण्य प्राप्त होगा.

शुक्रवार व्रत: 20 नवंबर को शुक्रवार व्रत भी है. शुक्रवार व्रत करने से कुंडली का शुक्र दोष दूर होता है. शुक्र से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से उसके अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं. भौतिक सुख, सुविधाओं, धन, संपत्ति, प्रेम आदि में बढ़ोत्तरी होती है.

लक्ष्मी पूजा: 20 नवंबर के दिन लक्ष्मी पूजा का संयोग बन रहा है. आप शाम को 05:26 पी एम के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करें. उनको कमलगट्टा, शंख, पीली कौड़ियां, कमल के फूल आदि अर्पित करें. खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं.

रवि योग: 20 नवंबर को रवि योग बन रहा है, जो पूरे दिन ही रहेगा. आपको कोई भी शुभ काम करना है तो इस योग में कर सकते हैं.



Source link