Last Updated:
India Japan Defence Deal: भारत और जापान के बीच बड़ा रक्षा समझौता हुआ है. अब जापान अपनी करीब 1000 किलोमीटर रेंज वाली टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल और छोटे अटैक ड्रोन का परीक्षण भारतीय टेस्ट रेंज में कर सकेगा. साल 2027 में राजनयिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने से पहले यह कदम अहम है. दोनों देशों ने अंडरवॉटर और मिसाइल तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई है.
भारत में होगा जापान की 1000 किमी रेंज वाली टाइप-25 मिसाइल का टेस्ट, राजनाथ सिंह और डॉ एस जयशंकर के टोक्यो दौरे में बनी सहमति. (Photo : X/shinjirokoiz)
टोक्यो: भारत और जापान ने रक्षा सहयोग की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के टोक्यो दौरे के दौरान भारतीय मिसाइल टेस्ट रेंज के इस्तेमाल पर दोनों देशों में सहमति बनी है. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोईजुमी ने कहा, ‘हम इस बात पर सहमत हुए कि अगले साल जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स पहली बार भारत के फायरिंग रेंज का इस्तेमाल करेगी. यह रणनीतिक रूप से भी एक बड़ा कदम है.’ इस फैसले के बाद अब जापान अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण भारत की टेस्टिंग रेंज में कर सकेगा. जापान खास तौर पर अपनी करीब 1000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल और छोटे अटैक ड्रोन को यहां परखना चाहता है.
साल 2027 में दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं. इससे ठीक पहले मिसाइल परीक्षण को लेकर बनी यह सहमति द्विपक्षीय सुरक्षा साझेदारी के लिए अहम है.
बंगाल की खाड़ी की टेस्ट रेंज जापान के लिए क्यों है इतनी खास?
डिजाइन विद जापान और मेक इन इंडिया से कैसे बदलेंगे रक्षा रिश्ते?
टोक्यो में जापानी रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारत और जापान अपनी स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत कर रहे हैं.’ उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है. भारत में आयोजित ‘वीर गार्जियन 26’ सैन्य अभ्यास में पहली बार जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के फाइटर जेट्स ने हिस्सा लिया.
2027 में दोस्ती के 75 साल से पहले बड़ा फैसला, भारत में 1000 किमी वाली मिसाइल टेस्ट करेगा जापान. (Photo : X/shinjirokoiz)
ताजा बातचीत में समुद्री सुरक्षा, एयर और मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस के साथ सर्च एंड रेस्क्यू में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. इसके अलावा सूचनाओं के आदान-प्रदान, अंडरवॉटर तकनीक और मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी काम तेज करने का फैसला हुआ है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login