₹20/लीटर सस्ते पेट्रोल पर चलने वाली Hero की इन बाइक को दनादन खरीद रहे लोग; कीमत मात्र ₹72,792 से शुरू

₹20/लीटर सस्ते पेट्रोल पर चलने वाली Hero की इन बाइक को दनादन खरीद रहे लोग; कीमत मात्र ₹72,792 से शुरू


भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने ईको-फ्रेंडली मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जून 2026 में अपनी दो सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स- Splendor+ और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल (E85) वर्जन बाजार में उतारे थे. देश में E85 फ्यूल (85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल ब्लेंडिंग) की सीमित उपलब्धता और चुनिंदा डीलरशिप्स पर बिक्री के बावजूद, कंपनी इन बाइक्स को ग्राहकों तक पहुंचाने में सफल रही है.

हाल ही में अपनी Q2 FY27 अर्निंग्स कॉल के दौरान हीरो मोटोकॉर्प ने खुलासा किया कि लॉन्च के बाद से अब तक इन दोनों फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों की लगभग 15,000 यूनिट डिस्पैच की जा चुकी हैं. फ्यूचर में इथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ने की संभावना को देखते हुए कई ग्राहक निश्चिंत रहने के लिए इन फ्यूचर-रेडी बाइक्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे कम्यूटर सेगमेंट में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है.

Splendor+ और HF Deluxe फ्लेक्स-फ्यूल की सेल्स रिपोर्ट

हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2026 में लॉन्च के बाद से अब तक Splendor+ Flex और HF Deluxe Flex की कुल मिलाकर करीब 15,000 यूनिट डीलरशिप को डिस्पैच की हैं. शुरुआती दौर में कम मांग को देखते हुए कंपनी ने जुलाई तक 4,000 रुपये का विशेष डिस्काउंट भी दिया था. हालांकि ये आंकड़ा उनके रेगुलर E20 मॉडलों की तुलना में कम है, लेकिन सीमित उपलब्धता के बीच Splendor+ की पॉपुलरिटी के कारण इसे बेहतर प्रतिक्रिया मिली है.

प्राइस डिटेल

हीरो ने जून 2026 में Splendor+ Flex को 82,710 रुपये और HF Deluxe Flex को 72,792 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था. शुरुआती बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने जुलाई तक 4,000 रुपये की छूट दी, जिससे Splendor+ Flex की प्रभावी कीमत घटकर 78,710 रुपये और HF Deluxe Flex की 68,792 रुपये रह गई थी. वहीं, नवंबर 2026 के फ्रेश अपडेट के अनुसार Splendor+ Flex की कीमत बढ़कर लगभग 84,042 रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है.

डिजाइन डिटेल

डिजाइन के मामले में दोनों बाइक्स अपने स्टैंडर्ड मॉडलों की क्लासिक और भरोसेमंद बॉडी स्टाइलिंग को बरकरार रखती हैं, लेकिन इन्हें अलग पहचान देने के लिए खास ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ ग्राफिक्स और बैजिंग दी गई है. Splendor+ Flex अपने पारंपरिक बॉक्सी हेडलैंप और लंबे आरामदायक फ्लैट सीट के साथ आती है, जबकि HF Deluxe Flex में स्पोर्टी बॉडी ग्राफिक्स और ब्लैक-आउट थीम देखने को मिलते हैं. दोनों बाइक्स में 18-इंच के अलॉय व्हील्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है.

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो दोनों फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स में नया सेमी-डिजिटल (डिजी-एनालॉग) इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें डिजिटल फ्यूल गेज के साथ इथेनॉल ब्लेंड इंडिकेटर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ सेंसर, इको-राइडिंग इंडिकेटर और हीरो की भरोसेमंद i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप) तकनीक मिलती है. इसके अलावा, राइडर की सेफ्टी के लिए इनमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), किक और सेल्फ-स्टार्ट विकल्प के साथ Splendor+ में मोबाइल चार्जिंग के लिए फ्रंट USB पोर्ट भी शामिल किया गया है.

इंजन और माइलेज

दोनों मोटरसाइकिलों में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जिसे खास तौर पर E5 से लेकर E85 तक के इथेनॉल ब्लेंडिग पर चलने के लिए अपडेट किया गया है. ये इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ E85 फ्यूल पर 8.6 bhp की अधिकतम पावर और 8.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जो रेगुलर E20 वर्जन से थोड़ा अधिक है. माइलेज की बात करें तो HF Deluxe Flex लगभग 65 kmpl और Splendor+ Flex करीब 62 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.



Source link