Last Updated:
‘कॉफी विद करण 9’ में अनन्या पांडे ने रिश्तों, ब्रेकअप और अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह फिलहाल सिंगल रहने का पूरा आनंद ले रही हैं और खुद पर ध्यान दे रही हैं. वे निजी जिंदगी और शादी को लेकर अपने जज्बात भी बयां किए.
नई दिल्ली: अनन्या पांडे, एंटरप्रिन्योर और गायिका अनन्या बिड़ला के साथ ‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आईं. शो के होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने रिश्तों, ब्रेकअप और निजी जिंदगी पर बात की. उन्होंने बताया कि वे अभी सिंगल रहकर क्यों खुश हैं? उन्होंने बताया कि किसी नए इंसान को अपनी जिंदगी में लाने से पहले खुद पर ध्यान देना चाहती हैं. वॉकर ब्लैंको के साथ उनके ब्रेकअप की अफवाहें इंटरनेट पर सामने आने के कुछ महीनों बाद आई हैं.
(फोटो साभार: Instagram@ananyapanday)
शो ‘कॉफी विद करण 9’ में फिल्ममेकर ने अनन्या से कहा, ‘मैं आपको अनन्या के बारे में एक बात बताता हूं. वह एक ‘ब्रेकअप चिक’ जैसी हैं. शुक्रवार को उनका ब्रेकअप होता है और वह पूरी तरह टूट जाती हैं. जैसा कोई भी इंसान टूट सकता है. लेकिन वह सोमवार तक बिल्कुल ठीक हो जाती हैं.’
(फोटो साभार: Instagram@ananyapanday)
अनन्या को उनकी यह बात दिलचस्प लगी और उन्होंने कहा, ‘दिलचस्प बात कही आपने. यह सच है कि मैं कुछ रिश्तों में रही हूं. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है.’
(फोटो साभार: Instagram@ananyapanday)
Add News18 as
Preferred Source on Google
करण जौहर ने उनकी बात से सहमति जताई और अपने हिसाब से जिंदगी जीने के लिए एक्ट्रेस की तारीफ की. उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अनन्या हर रिश्ते में लगभग ‘मंडप’ तक पहुंच ही जाती हैं. हाल के मामले में कहें तो ‘शादी के गलियारे’ तक.
(फोटो साभार: Instagram@ananyapanday)
एक्ट्रेस अभी सिंगल रहने का मजा ले रही हैं, लेकिन उन्होंने शादी के प्लान को पूरी तरह से नहीं छोड़ा है. असल में अनन्या ने माना कि उन्हें एक इंसान के साथ बसने और पूरी जिंदगी उसी के साथ बिताने का आइडिया बहुत पसंद है.
(फोटो साभार: Instagram@ananyapanday)
अनन्या पांडे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा जन्म शादी करने के लिए ही हुआ है. मुझे शादी करने का आइडिया बहुत पसंद है. मैं अपनी पूरी जिंदगी एक ही इंसान के साथ बिताने को लेकर बहुत रोमांचित हूं.’
(फोटो साभार: Instagram@ananyapanday)
अनन्या का यह भी मानना है कि अगर रिश्ते में दोनों लोग खुश नहीं हैं या पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं, तो उस रिश्ते में बने रहने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई रिश्ता ठीक से नहीं चल रहा है, तो जबरदस्ती उसे खींचने के बजाय लोगों को उस रिश्ते से बाहर आ जाना चाहिए. अनन्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर कोई चीज काम नहीं कर रही है, लोग खुश नहीं हैं या आप 100 प्रतिशत श्योर नहीं हैं, तो आपको उस रिश्ते से बाहर निकलने और आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है.’
(फोटो साभार: Instagram@ananyapanday)
जब अनन्या ने माना कि वह सिंगल हैं. उन्होंने करण से कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सच में ऐसा कहूंगी, लेकिन मैं सिंगल रहने का पूरा मजा ले रही हूं.’ करण ने तुरंत उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘क्लब में तुम्हारा स्वागत है बेबी.’ उन्होंने कहा कि पहले वह अक्सर अपने रिश्तों और दूसरे लोगों को खुद से ज्यादा अहमियत देती थीं. लेकिन पिछले कुछ महीनों में चीजें बदल गई हैं.
(फोटो साभार: Instagram@ananyapanday)