Aaj Ka Panchang 19 November 2026: आज गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, पूरे दिन रवि योग, अग्नि पंचक दूसरा दिन, पंचांग से देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 19 November 2026: आज गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, पूरे दिन रवि योग, अग्नि पंचक दूसरा दिन, पंचांग से देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 November 2026: आज गुरुवार व्रत और भगवान विष्णु पूजा है. वैदिक पंचांग अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, कौलव करण, व्याघात योग, दक्षिण का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है, इस योग ​में आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. आज अग्नि पंचक का दूसरा दिन भी है. अग्नि पंचक में आग से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज का राहुकाल दोपहर में 01:26 पी एम से लेकर 02:46 पी एम तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है.

आज जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे प्रात:काल में स्नान आदि से निवृत होकर विष्णु पूजा का संकल्प करें. फिर रवि योग और शुभ-उत्तम मुहूर्त 06:47 ए एम से 08:07 ए एम के बीच विधिपूर्वक पूजा करें. भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते, पंचामृत, पीले फूल, धूप, दीप, चंदन, गुड़, चने की दाल आदि अर्पित करें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद विष्णु जी की आरती करें. फिर केले के पौधे की पूजा करें, उसमें देव गुरु बृहस्पति का वास होता है. इस व्रत को करने से कुंडली का गुरु दोष दूर होता है, जल्द विवाह के योग बनते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 नवंबर 2026

आज की तिथि- नवमी – 07:05 ए एम तक, उसके बाद दशमी
आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- कौलव – 07:05 ए एम तक, तैतिल – 07:17 पी एम तक, उसके बाद गर
आज का योग- व्याघात – 07:42 ए एम तक, हर्षण – 06:40 ए एम, नवम्बर 20 तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कुंभ- 12:49 ए एम, नवम्बर 20 तक, फिर मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:47 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:26 बजे
चंद्रोदय: 01:52 पी एम
चंद्रास्त: 01:59 ए एम, नवम्बर 20

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:00 ए एम से 05:53 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:28 पी एम
रवि योग: पूरे दिन
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:35 पी एम
अमृत काल: 10:41 पी एम से 12:20 ए एम, नवम्बर 20
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 20

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:47 ए एम से 08:07 ए एम
चर-सामान्य: 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:06 पी एम से 05:26 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 05:26 पी एम से 07:06 पी एम
चर-सामान्य: 07:06 पी एम से 08:46 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:07 ए एम से 01:47 ए एम, नवम्बर 20
शुभ-उत्तम: 03:27 ए एम से 05:07 ए एम, नवम्बर 20
अमृत-सर्वोत्तम: 05:07 ए एम से 06:48 ए एम, नवम्बर 20

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:47 ए एम से 08:07 ए एम
गुलिक काल- 09:27 ए एम से 10:46 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:20 ए एम से 11:02 ए एम, 02:35 पी एम से 03:18 पी एम
अग्नि पंचक- पूरे दिन
राहुकाल- 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

गौरी के साथ – 07:05 ए एम तक, उसके बाद सभा में.



Source link