वेतन बढ़ेगा और…जेन्‍सन हुआंग के इस्तीफे के बाद पहली बार एनवीडिया ने कर्मचारियों से की बात, किया ये वादा

वेतन बढ़ेगा और…जेन्‍सन हुआंग के इस्तीफे के बाद पहली बार एनवीडिया ने कर्मचारियों से की बात, किया ये वादा


Last Updated:

जेन्‍सन हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस ने कर्मचारियों से बात की. उन्होंने दिसंबर में वेतन वृद्धि और अतिरिक्त इक्विटी देने का वादा किया. हुआंग ने व्यक्तिगत आचरण के आरोपों के चलते कंपनी से इस्‍तीफा दे द‍िया था.

Zoom

वेतन बढ़ेगा और…जेनसंग हुआंग के इस्तीफे के बाद पहली बार एनवीडिया ने कर्मचारियों से की बात, किया ये वादा.

जेन्‍सन हुआंग के इस्तीफे के बाद पहली बार एनवीडिया की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस ने बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों से बात की. इसमें क्रेस ने कर्मचारियों से कई वादे किए और कंपनी पर भरोसा बनाए रखने की अपील की. इस मीटिंग का असर भी देखने को मिला और बैठक के बाद एनवीडिया के शेयरों ने उछाल मारा.

बता दें कि यह बैठक जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद पहली कंपनीव्यापी बैठक थी. जिसमें क्रेस ने कर्मचारियों को आश्वस्त करने के लिए दिसंबर में वेतन वृद्धि और अतिरिक्त इक्विटी देने का वादा किया. कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि सामान्य समय से कई महीने पहले होगी. हुआंग के 33 साल लंबे नेतृत्व के अचानक खत्म होने से कंपनी में अनिश्चितता फैल गई थी. ऐसे में कर्मचारी अपने भविष्य और मुआवजे को लेकर चिंतित थे. हालांकि अब कंपनी ने सभी की शंका का समाधान करने की कोशिश की है.

बता दें कि बैठक से पहले कर्मचारियों ने करीब 700 सवाल भेजे थे. इनमें सबसे ज्यादा सवाल वेतन और मुआवजे को लेकर थे. दूसरे नंबर पर बोर्ड से ज्यादा पारदर्शिता की मांग की गई थी. क्रेस ने साफ कहा कि कंपनी का सबसे बड़ा काम हर कर्मचारी का ख्याल रखना है. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि कर्मचारी कंपनी के बारे में अच्छा महसूस करें और अपने मुआवजे को लेकर किसी तरह की चिंता न करें. उन्होंने बताया कि नेतृत्व की सबसे बड़ी प्राथमिकता कर्मचारियों को सुरक्षित और स्थिर महसूस कराना है.

जेन्‍सन हुआंग ने व्यक्तिगत आचरण से जुड़े आरोपों के कारण इस्तीफा दिया था. इनमें एक संबंध ऐसी महिला से जुड़ा था जिस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक था कि वह चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी हो सकती है. इसके अलावा कंपनी के अंदर भी कुछ अन्य संबंधों की खबरें आई थीं. हुआंग ने बाद में कहा कि अगर बोर्ड चाहे तो वे वापस आने को तैयार हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. लेकिन बोर्ड चेयरमैन हार्वे जोन्स ने साफ कर दिया कि बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्हें वापस सीईओ बनाने का कोई इरादा नहीं है. कंपनी अब नए सीईओ की तलाश कर रही है. इसमें अंदर और बाहर दोनों जगह से उम्मीदवारों को देखा जा रहा है.

बोर्ड ने कहा कि वे जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करेंगे.कर्मचारियों को बनाए रखना इस समय कंपनी की सबसे बड़ी चिंता है. मंगलवार की कमाई वाली कॉल में भी क्रेस से पूछा गया कि वे प्रतिभा को कैसे रोकेंगी. उन्होंने कहा कि कर्मचारी हमेशा उनके दिमाग में रहते हैं और वे इस संक्रमण काल में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी.कंपनी की संस्कृति को लेकर भी सवाल थे.

वहीं सह-संस्थापक क्रिस मालाचॉस्की ने कहा कि संस्कृति पोस्टर पर लिखने वाली चीज नहीं होती. यह रोज के व्यवहार और साथ काम करने के तरीके में दिखनी चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि कंपनी ठीक रहेगी. लगभग 50 मिनट की बैठक के अंत में क्रेस ने कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के फुटबॉल मैच में भीड़ के गाने का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जब सब एक साथ गाते हैं तो वह दृश्य बहुत प्रभावशाली होता है. उन्होंने भरोसा जताया कि एनविडिया के कर्मचारी भी उसी तरह एक सुर में आगे बढ़ेंगे और कहा – “एनवीडिया, हम यह कर सकते हैं.”



Source link