Last Updated:
एक्टर अविनाश मिश्रा पर ईशा सिंह को धोखा देने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की अफवाहें छाई हुई हैं. तमाम आरोपों के बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर नोट शेयर किया है. वे ईशा सिंह संग ब्रेकअप की अटकलों पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही, लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील कर रहे हैं.
नई दिल्ली: एक्टर अविनाश मिश्रा पर एक्ट्रेस ईशा सिंह को धोखा देने का आरोप लगा है. दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी छाई हुई हैं. एक्टर ने अब तमाम अफवाहों के बीच अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है. (फोटो साभार: Instagram@avinash_world)
अविनाश मिश्रा ने शेयर किए गए नोट में लिखा, ‘दोस्तों, चलो इसे यहीं खत्म करते हैं और आगे बढ़ते हैं पिछले कुछ हफ्ते काफी लोगों के लिए मुश्किल रहे हैं. मीडिया से गुजारिश है कि सबकी प्राइवेसी का सम्मान करें. रिश्ते पर्सनल होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं. हर चीज व्यूज और इंगेजमेंट के लिए नहीं होती. चलो लोगों को शांति से जीने देते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@avinash_world)
अविनाश मिश्रा का पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की खबरें तेज हैं. गौरतलब है कि ईशा सिंह की मां रेखा सिंह के एक वायरल पोस्ट के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हुई थीं. (फोटो साभार: Instagram@avinash_world)
Add News18 as
Preferred Source on Google
नेटिजेंस ने नोटिस किया कि ईशा ने भी अविनाश को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, अविनाश अभी भी उनको फॉलो कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@avinash_world)
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि अविनाश ने ईशा को चीट किया है, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें और तेज हो गईं. हालांकि दोनों की ओर से अभी तक ब्रेकअप का कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है. (फोटो साभार: Instagram@avinash_world)
एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह ‘बिग बॉस 18’ में साथ नजर आए थे. शो में दोनों एक-दूसरे के करीब आए और अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट करते दिखे, जिसके बाद बाहर भी दोनों को साथ देखा गया. (फोटो साभार: Instagram@avinash_world)
दोनों सितारों को हाल में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी और ‘पति पत्नी और पंगा 2’ जैसे शो इवेंट में साथ देखा गया था.
(फोटो साभार: Instagram@avinash_world)
एक्टर अविनाश मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी से न सिर्फ प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की, बल्कि उनके निजी मामले में दखल न देने के लिए भी कहा. हालांकि, एक्टर ने अपनी पोस्ट में ब्रेकअप और धोखे की खबर पर कोई बयान नहीं दिया है और न ही ईशा सिंह का सीधे तौर पर नाम लिया है. (फोटो साभार: Instagram@avinash_world)