‘रामायण’ से टक्कर लेने आ रहे 5 सुपरस्टार, साई पल्लवी ने अपनी ही फिल्म से लिया पंगा, क्या BO पर टिक पाएगी OM?

‘रामायण’ से टक्कर लेने आ रहे 5 सुपरस्टार, साई पल्लवी ने अपनी ही फिल्म से लिया पंगा, क्या BO पर टिक पाएगी OM?


Last Updated:

Om movie Cast: साउथ सुपरस्टार धनुष और ममूटी की फिल्म O.M: Operation Mole आगामी 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म में साई पल्लवी आईपीएस के रोल में नजर आएंगी.

Zoom

वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर रामायण की धूम चल रही है. इसकी तूफानी पारी को देखते हुए कई तो इस शुक्रवार रिलीज से भी बच रहे हैं. यही वजह हो सकती है कि इस शुक्रवार को बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. मगर साउथ सुपरस्टार हैं जिन्होंने ये आमादा दिखाया है कि वह रणबीर कपूर की फिल्म के सामने अपनी फिल्म लाएंगे. एक दिलचस्प बात और है. रामायण की हीरोइन भी उसमें दिखने वाली है.

दरअसल हम बात कर रहे हैं O.M: Operation Mole
फिल्म की. ‘ओम’ फिल्म में धनुष और ममूटी जैसे सुपरस्टार नजर आएंगे. ये फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. दिलचस्प बात ये है कि इसमें साई पल्लवी लीड रोल में हैं. वही एक्ट्रेस जो रणबीर कपूर के साथ रामायण में सीता मां का रोल निभाती नजर आई हैं. वह अपनी ही फिल्म से टक्कर लेने वाली हैं.

‘ओम’ फिल्म के बारे में

ओम मूल रूप से तमिल भाषी फिल्म है जिसमें स्पाई एक्शन थ्रिलर देखने को मिलेगा. फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म का ऐलान साल 2024 में हुआ था और अब आखिरकार ये सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

5 दिग्गज कलाकार और ओम
ओम की खासियत की जबरदस्त कास्टिंग भी है. इसमें धनुष के अलावा ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह जैसे 5 फेमस कलाकार नजर आने वाले हैं तो सपोर्टिंग रोल में भी कई एक्टर दिखेंगे.

साई पल्लवी का रोल
178 मिनट की फिल्म में साई पल्लवी आईपीएस के रोल में हैं. जहां साई इन दिनों मां सीता के रोल में छाई हुई हैं तो ओम में वह एकदम अलग रोल में दिखेंगी. वहीं धनुष फिल्म में एजेंट डी 402 के रोल में हैं.



Source link