‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, सूरज बड़जात्या की तीसरी सबसे लंबी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर है 2 चुनौती

‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, सूरज बड़जात्या की तीसरी सबसे लंबी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर है 2 चुनौती


Last Updated:

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया जल्द ही रिलीज होने वाली है. इससे सामने दो चुनौती हैं. एक रामायण दूसरी इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 फिल्म. अब देखना ये है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म कैसे परफॉर्म करती है. चलिए बताते हैं इसके सर्टिफिकेट और रनटाइम के बारे में.

निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का 18 नवंबर को ट्रेलर लॉन्च हुआ. एक बार फिर राजश्री प्रोडक्शन फैमिली ड्रामा लेकर हाजिर है. जहां इस बार ‘प्रेम’ आयुष्मान खुराना बने हैं तो लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ है. ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. (Insta/rajshrifilms)

जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर रामायण की तूफानी पारी जारी है तो 27 नवंबर को ‘ये प्रेम मोल लिया’ के साथ इमरान हाशमी-जेनेलिया डिसूजा की ‘गनमास्टर जी9’ भी रिलीज हो रही है. अब देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस पर फैमिली ड्रामा की जीत होती है या गैंगस्टर लवस्टोरी की. (Insta/rajshrifilms)

अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. साथ ही इसका रनटाइम और अहम जानकारी भी सामने आ गई है. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ये प्रेम मोल लिया’ को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है. फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है. (Insta/rajshrifilms)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर ये सर्टिफिकेट किसी और फिल्म को मिला होता तो आम बात होती लेकिन सूरज बड़जात्या फैमिली ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. यू/ए सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पैरेंटल गाइडेंस की जरूरत होगी. वहीं यू सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि इसे सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं. (Insta/rajshrifilms)

ये दूसरा मौका है जब सूरज बड़जात्या की फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है. इससे पहले ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और करीना कपूर स्टारर ‘मैं प्यार की दीवानी’ को ये रेटिंग मिली थी. लाजमी है कि इसका असर भी दर्शकों की संख्या पर पड़ता है. (Insta/rajshrifilms)

‘ये प्रेम मोल लिया’ की रनटाइप की बात करें तो ये 2 घंटे 53 मिनट की फिल्म है. ये सूरज बड़जात्या की तीसरी सबसे लंबी फिल्म है. इससे पहले ‘हम आपके हैं कौन’ ( 3 घंटे 13 मिनट) और फिर ‘मैंने प्यार किया (3 घंटे 4 मिनट) की फिल्म थी. (Insta/rajshrifilms)

‘ये प्रेम मोल लिया’ फिल्म की बात करें तो इसमें हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक दिया है. फि्लम को सूरज आर. बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, शरवरी वाघ के अलावा सौम्या टंडन, सीमा पहावा से लेकर स्वानंद किरकिरे भी नजर आएंगे. (Insta/rajshrifilms)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link