मिडिल ईस्ट युद्ध से आगरा के जूता कारोबार को बड़ा झटका, कंटेनर का भाड़ा 10 गुना बढ़ा

मिडिल ईस्ट युद्ध से आगरा के जूता कारोबार को बड़ा झटका, कंटेनर का भाड़ा 10 गुना बढ़ा


Last Updated:

Middle East War Impact: उत्तर प्रदेश का आगरा देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपने जूता उद्योग के लिए मशहूर है. यही वजह है कि आगरा को जूता नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यहां बनने वाले जूते देश के साथ-साथ विदेशों के बाजारों में भी अपनी पहचान रखते है. हालांकि, वर्तमान में जूता उद्योग कई चुनौतियों का सामना कर रहा है.

आगरा: उत्तर प्रदेश का आगरा देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपने जूता उद्योग के लिए मशहूर है. यही वजह है कि आगरा को जूता नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यहां बनने वाले जूते देश के साथ-साथ विदेशों के बाजारों में भी अपनी पहचान रखते है. हालांकि, वर्तमान में जूता उद्योग कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का सीधा असर आगरा के फुटवियर कारोबार पर पड़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बढ़ती लागत और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज ने कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी है.

आगरा में वॉन वेलक्स फैक्ट्री के सीईओ आशीष जैन ने लोकल 18 से बताया कि युद्ध के कारण माल को विदेशों तक पहुंचाने का खर्च कई गुना बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि पहले एक कंटेनर को भेजने में करीब 1 से डेढ़ लाख रुपये का ट्रांसपोर्ट चार्ज लगता था, लेकिन अब यह बढ़कर 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच गया है. इससे निर्यात की लागत काफी बढ़ गई है. कारोबारियों के मुनाफे पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बढ़ते खर्च के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करना भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है.

800 डॉलर से बढ़कर 8,000 डॉलर हो चूका है ट्रांसपोर्ट चार्ज

उन्‍होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने के बाद शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण कई पोर्ट बंद हो गए थे, जिससे निर्यात के लिए भेजा गया माल पोर्ट पर ही अटक गया था. इसके बाद ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी कई गुना बढ़ गया. आशीष जैन ने बताया कि पहले एक कंटेनर का चार्ज करीब 800 डॉलर था, जो अब बढ़कर 8000 डॉलर तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि विदेशी बायर्स बढ़ा हुआ चार्ज देने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में कंपनी को ही अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, जिससे मुनाफे पर काफी असर पड़ा है.

ज्वलनशील पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी

उनका कहना है क‍ि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण पहली बार जूता उद्योग इस तरह के बड़े संकट का सामना कर रहा है. युद्ध का असर केवल ट्रांसपोर्टेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि जूता निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर भी पड़ रहा है. कई ज्वलनशील पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है, वहीं, कुछ जरूरी सामान की आपूर्ति भी काफी कम हो रही है. इससे उत्पादन और कारोबार दोनों प्रभावित हो रहे हैं. कहा कि कई बार कारोबार में इतना नुकसान हो जाता है कि उसकी भरपाई करने में काफी लंबा समय लग जाता है. इसका असर कंपनी की आर्थिक स्थिति और मुनाफे पर भी पड़ रहा है.



Source link