Last Updated:
Bipasha Basu Hong Kong Trip: बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ हांगकांग में छुट्टियां मना रही हैं. एक्ट्रेस ने फैमिली वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पूल में मस्ती से लेकर शानदार होटल और डिज्नीलैंड की झलक देखने को मिल रही है. ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वारयरल हो रही हैं.
बिपाशा ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘सन टाइम, फन टाइम’. फोटोज में परिवार एक शानदार इनफिनिटी पूल में नजर आ रहा है, जहां से समंदर और हरी पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिखता है. एक तस्वीर में बिपाशा अपनी बेटी देवी के साथ प्यारा पल बिताती दिख रही हैं, वहीं करण भी धूप का मजा लेते नजर आ रहे हैं. तीनों ने मैचिंग ब्लू प्रिंटेड कॉटन पायजामा पहना हुआ है. एक फोटो में देवी बड़े से पांडा सॉफ्ट टॉय के साथ बैठी नजर आ रही हैं.(फोटो साभार-instagram@bipashabasu)
तस्वीर में दिख रहे होटल के लोगो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार द फुलर्टन ओशन पार्क होटल हांगकांग में ठहरा है. यह होटल एबरडीन के ओशन ड्राइव पर समंदर के किनारे बना है. यहां से साउथ चाइना सी का शानदार नजारा दिखाई देता है. शहर की भीड़भाड़ से दूर यह जगह फैमिली के साथ सुकून के पल बिताने के लिए अच्छी मानी जाती है.(फोटो साभार-instagram@bipashabasu)
इस होटल में बच्चों के लिए भी कई खास सुविधाएं हैं. यहां आउटडोर इनफिनिटी पूल के साथ बच्चों के लिए अलग लैगून और स्लाइड्स मौजूद हैं. इसके अलावा ‘द एक्सप्लोरर्स’ नाम का करीब 6,400 वर्ग फीट का इंडोर प्ले जोन है, जिसे 1 से 10 साल तक के बच्चों के लिए बनाया गया है. होटल में पांडा पार्टी, मरमेड प्रिंसेस, रेनबो यूनिकॉर्न और पाइरेट पैराडाइज जैसी थीम वाले फैमिली रूम भी हैं. (फोटो साभार-instagram@bipashabasu)
Add News18 as
Preferred Source on Google
बिपाशा और करण की यह ट्रिप बेटी देवी के लिए भी खास है. देवी नवंबर में चार साल की हो गई हैं. बिपाशा ने उसके बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि बेटी की सबसे बड़ी विश पूरी हो गई है. इस मौके पर देवी को ‘फ्रोजन’ की एल्सा से मिलने का मौका मिला. बिपाशा ने तस्वीर के साथ बेटी के लिए प्यारा सा बर्थडे मैसेज भी लिखा था.(फोटो साभार-instagram@bipashabasu)
देवी की एल्सा से मुलाकात के बाद हांगकांग डिज्नीलैंड इस फैमिली ट्रिप का खास हिस्सा बन गया है. यहां ‘वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन’ बच्चों के लिए सबसे खास आकर्षणों में से एक है. इस थीम लैंड में एना, एल्सा और ओलाफ की दुनिया को करीब से देखने का मौका मिलता है. यहां ‘फ्रोजन एवर आफ्टर’ नाम की म्यूजिकल बोट राइड और ‘वांडरिंग ओकेन्स स्लाइडिंग स्लेज’ जैसी राइड्स भी हैं.(फोटो साभार-instagram@bipashabasu)
डिज्नीलैंड में बच्चों के लिए मिकी और मिनी से मिलने, डिज्नी प्रिंसेस के साथ फोटो खिंचवाने और ‘फ्रेंडटास्टिक’ परेड देखने का भी मौका मिलता है. छोटे बच्चों के लिए फैंटेसीलैंड में कई आसान राइड्स हैं. शाम को ‘मोमेंटस’ नाइटटाइम शो में लाइट्स, म्यूजिक और आतिशबाजी देखने को मिलती है. यहां जाने वाले परिवार डिज्नीलैंड के ऑफिशियल ऐप से राइड्स की वेटिंग और शो की टाइमिंग भी चेक कर सकते हैं.(फोटो साभार-instagram@bipashabasu)