पति-पत्नी वीडियो बनाकर करते हैं कमाई, सोशल मीडिया पर है कॉमेडी चैनल मगहिया कल्याणी

पति-पत्नी वीडियो बनाकर करते हैं कमाई, सोशल मीडिया पर है कॉमेडी चैनल मगहिया कल्याणी


Last Updated:

आज की तारीख में यदि आपके पास कोई एक ऐसा टैलेंट है जिसके जरिए आप लंबे समय तक वीडियो कंटेंट बना सकते हैं तो यह आपकी कमाई का जरिया भी बन सकता है. आप किसी विषय पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसे अपलोड करते हैं तो इससे आपको कमाई भी होगी. जहानाबाद के एक पति-पत्नि भी वीडियो बनाकर कमाई करते हैं.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद: आज का दौर सोशल मीडिया का है. फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब  सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लोग खूब इस्तेमाल करते हैं. कोई इसे अपने मनोरंजन और जरूरत के लिए इस्तेमाल करता है तो कई लोग इन प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट बनाते हैं. ऐसे में कंटेंट क्रिएटर के लिए ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कमाई का जरिया भी बन रहे हैं. कई लोग इन प्लेटफॉर्म के जरिए सोशल मीडिया स्टार भी बने हैं. बिहार के जहानाबाद के एक पति-पत्नी की जोड़ी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई है. दोनों मिलकर क्षेत्रीय भाषा में कॉमेडी वीडियो बनाते हैं. उनके वीडियो अपने इलाके के त्यौहार और संस्कृति से जुड़े हुए होते हैं और इसके साथ ही वह अपने वीडियो के जरिए लोगों को हंसाने खुशी पहुंचाने की कोशिश करते हैं.

दोनों पति-पत्नी जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सेरथुआ गांव के रहने वाले हैं. पति-पत्नी की जोड़ी ने मगहिया कल्याणी नाम से सोशल मीडिया का अकाउंट बना रखा है. 2 साल पहले इस चैनल की शुरुआत की थी और फेसबुक इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शुरू किया था. हालांकि, इस चैनल को 2 साल बीतने के बाद आज फेसबुक पर, जहां साढ़े लाख से अधिक फॉलोअर्स है वहीं, इंस्टाग्राम पर इनके डेढ़ लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब पर भी करीब 80,000 सब्सक्राइबर्स हैं. ऐसे में कुल मिलाकर लगभग 6 लाख फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स मगहिया कल्याणी नाम के पेज को देखते हैं. जानकारी के मुताबिक, हर महीने करीब 35 से ₹40000 तक की कमाई हो जाती है.

पति-पत्नी बने सोशल मीडिया स्टार
मगहिया कल्याणी पेज में पति का नाम सच्चिदानंद गौतम है और पत्नी के नाम पर यह पेज चलता है. लोकल 18 से बात करते हुए सच्चिदानंद गौतम ने कहा कि हम पति-पत्नी कोलकाता में रहते हैं और वहां हमने यह देखा की हर जगह पर क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा दिया जाता है. बहुत समय सोचा फिर विचार किया कि क्यों ना हम भी अपने इलाके की भाषा को आगे बढ़ने का काम करें. विचार करने के बाद पति-पत्नी मिलकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस दौरान अपने चैनल का नाम अपने क्षेत्र के हिसाब से रखा और मगहिया कल्याणी नाम दिया. शुरुआत में जब वीडियो बनाया तो कुछ चुनौती भी रही. आसपास के लोगों ने कई सारी बातें की.

इस तरह के बनाते हैं कंटेंट
वह आगे बताते हैं कि कई लोगों ने ताना भी मारा लेकिन हमने लोगों की बातों को नजर अंदाज करते हुए अपना काम किया और यही वजह रही कि कुछ ही समय बाद लोगों का प्यार काफी अधिक मिलने लगा. वह बताते हैं कि इससे उन्हें पहचान मिली. वह बताते हैं कि दर्शकों तक कॉमेडी वीडियो पहुंचाने से पहले कई बातों का ख्याल रखते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया को उपयोगी बताया और इसके सही इस्तेमाल को सीखने-समझने की बात कही.

‘क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान जरूरी’
मगहिया कल्याणी बताती हैं कि आज जिस तरह से हमारा इतना बड़ा परिवार बन चुका है उसमें हमारे पति का सबसे बड़ा योगदान है. उन्होंने हमें सम्मान से रहकर वीडियो बनाने में योगदान दिया है. उसी का नतीजा है कि आज हमारी जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेडिंग है. हम यह चाहते हैं कि हमारी अपनी भाषा, संस्कृति और रीति रिवाज आगे बढ़े.



Source link