आदित्य धर को मिला साल का सबसे बड़ा अवॉर्ड, धनुष ने भी मारी बाजी, यामी गौतम को मिला ये सम्मान

आदित्य धर को मिला साल का सबसे बड़ा अवॉर्ड, धनुष ने भी मारी बाजी, यामी गौतम को मिला ये सम्मान


नई दिल्ली. गुरुवार को सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026 अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की गई. इस खास मौके पर देश की उन हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने हार्ड वर्क, टैलेंट और एचिवमेंट से भारत का नाम रोशन किया है. इस साल का सबसे बड़ा सम्मान फिल्म निर्माता आदित्य धर को मिला.

आदित्य धर को उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए साल 2026 का इंडियन ऑफ द ईयर चुना गया. वहीं, साउथ स्टार धनुष, क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए.इस अवॉर्ड शो का यह 16वां एडिशन था. इस साल शो की थीम ‘भविष्य को आकार देने वाले लोग’रखी गई थी. इसके जरिए उन लोगों को सम्मान दिया गया, जो अपने काम, मेहनत और हौसले से देश के भविष्य को नई दिशा की ओर ले जा रहे हैं. सिनेमा, खेल, बिजनेस, विज्ञान और समाज सेवा समेत कई क्षेत्रों में शानदार योगदान देने वाले लोगों को इस अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया.

आदित्य धर को मिला साल का सबसे बड़ा सम्मान

फिल्म निर्माता आदित्य धर के लिए तो ये साल बहुत लकी रहा. उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ इसी साल रिलीज हुई थी. उनकी फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद उन्हें साल 2026 का इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा यामी गौतम और आदित्य धर को भारत की कहानी के नायक श्रेणी में भी सम्मानित किया गया. इस लिहाज से यामी और आदित्य धर दोनों के लिए ही ये साल बेहद यादगार साबित हुआ.

इन हस्तियों को भी किया सम्मानित

इस बार युवा पहचान का पुरस्कार दाइयाफी लामारे यानी रेबेल को दिया गया. एंटरटेनमेंट की लिस्ट में विशाल चतुर्वेदी (हनुमान अंश) को सम्मानित किया गया, जबकि पॉपुलर पसंद मनोरंजन पुरस्कार अभिनेता धनुष के नाम रहा. वैश्विक भारतीय पुरस्कार हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन श्रीकांत दातार को दिया गया. वहीं, अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस को विकसित भारत के नायकों की श्रेणी में सम्मान मिला. खेल जगत में बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी को उभरता हुआ खेल सितारा चुना गया. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया. इसके अलावा सुमेर सिंह भाटी को पर्यावरण संरक्षण योद्धा और महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे को स्वस्थ भारत अभियान के योद्धा का पुरस्कार दिया गया. स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ को प्रतिष्ठित महिला उपलब्धि हासिल करने वाली हस्ती के सम्मान से नवाजा गया.

सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026: पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

मनोरंजन: विशाल चतुर्वेदी (हनुमान अंश)

मनोरंजन (लोकप्रिय पसंद): धनुष

भारत की कहानी के नायक: यामी गौतम और आदित्य धर

साल 2006 में शुरू हुए सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के जरिए हर साल अलग-अलग फील्ड में देश का नाम रोशन करने वाली हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, नीरज चोपड़ा, विराट कोहली, एआर रहमान, दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जैसी हस्तियां और संस्थाएं भी इस सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं.



Source link