अनन्या पांडे का पहला क्रश थे ऋतिक, पार्टी में एक्टर को रोककर 3 बार किया था डांस, करण के शो में सुनाया किस्सा

अनन्या पांडे का पहला क्रश थे ऋतिक, पार्टी में एक्टर को रोककर 3 बार किया था डांस, करण के शो में सुनाया किस्सा


Last Updated:

Ananya Panday First Love: अनन्या पांडे ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में अपने बचपन का मजेदार किस्सा सुनाया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर ऋतिक रोशन को रोक लिया था और उनके सामने तीन बार ‘धूम मचाले’ पर डांस किया था. अनन्या ने ऋतिक को अपना पहला प्यार भी बताया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बचपन से ही ऋतिक रोशन के डांस और एक्टिंग की फैन थीं. उनकी दीवानगी ऐसी थी कि एक बार उन्होंने ऋतिक को जाते-जाते रोक लिया और दोस्तों के साथ मिलकर उनके सामने डांस करने लगीं. अनन्या ने सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि तीन बार अपनी परफॉर्मेंस दिखाई. अब एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में इस मजेदार किस्से का खुलासा किया है. (फोटो साभार-instagram@ananyapanday)

अनन्या ने करण जोहर के शो में बताया कि बचपन में वह एक बर्थडे पार्टी में गई थीं, जहां ऋतिक रोशन भी पहुंचे थे. जब ऋतिक वहां से जाने लगे, तो अनन्या और उनकी दोस्त भागकर उनके पास पहुंच गईं. उन्होंने ऋतिक से कहा, ‘अंकल, प्लीज हम आपको धूम मचाले दिखाना चाहते हैं.’ उनकी बात सुनकर ऋतिक वहीं बैठ गए और सबका डांस देखने लगे. (फोटो साभार-instagram@ananyapanday)

अनन्या के मुताबिक, उन्होंने और उनकी दोस्तों ने ऋतिक के सामने ‘धूम मचाले’ और ‘क्रेजी किया रे’ जैसे गानों पर डांस किया. उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि पूरे तीन बार अपनी परफॉर्मेंस दिखाई. अनन्या ने हंसते हुए बताया कि उन्हें डांस करने में बहुत मजा आ रहा था, लेकिन लगातार तीन बार परफॉर्मेंस देखने के बाद ऋतिक काफी थके हुए लग रहे थे. (फोटो साभार-IMDB)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस किस्से के दौरान करण जौहर ने भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि वह अनन्या को ऋतिक को ‘अंकल’ बोलते हुए सोच सकते हैं. इस पर अनन्या ने बताया कि ऋतिक उनका पहला क्रश थे. उन्होंने मजाक में यह भी कह दिया कि उनका पहला शब्द ‘ऋतिक’ था. हालांकि, तुरंत ही उन्होंने साफ किया कि वह बस मजाक कर रही हैं और थोड़ा ड्रामा कर रही हैं. (फोटो साभार- IMDB)

एक्ट्रेस ने यह भी माना कि वह आज भी ऋतिक रोशन को देखकर हैरान रह जाती हैं. उनके इस किस्से से साफ है कि ऋतिक के लिए उनकी फैन वाली फीलिंग बचपन से अब तक वैसी ही बनी हुई है. (फोटो साभार-instagram@ananyapanday)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही ओटीटी शो ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी. इस शो में उनके साथ श्रुति हासन, वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. (फोटो साभार-instagram@ananyapanday)

अनन्या ने आगे बताया कि उनका पहला शब्द सच में ऋतिक नहीं था. वह बचपन में कई बर्थडे पार्टियों में जाती थीं और वहां अक्सर ऋतिक रोशन भी मौजूद होते थे. ऐसे में जब वह सुपरस्टार को देखती थीं, तो उनके मुंह से ऋतिक का नाम निकल जाता था. (फोटो साभार-instagram@ananyapanday)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link