अखाड़ों और संत समाज में महिलाओं को मिले नेतृत्व का मौका, हर्षा रिछारिया ने उठाई आवाज

अखाड़ों और संत समाज में महिलाओं को मिले नेतृत्व का मौका, हर्षा रिछारिया ने उठाई आवाज


Last Updated:

Ujjain News: हर्षा रिछारिया (हर्षानंद गिरि) ने कहा कि कुछ संतों और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े विवादों के चलते पूरे संत समाज की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है. ऐसे में अगर महिला संतों को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलती है, तो आश्रमों और अखाड़ों में पहुंचने वाली महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा.

Zoom

हर्षा रिछारिया को संन्यास के बाद हर्षानंद गिरि नाम मिला.

उज्जैन. आश्रमों और अखाड़ों से जुड़े संतों पर सामने आ रहे शोषण के आरोपों के बीच अब धार्मिक संस्थाओं में महिलाओं की भूमिका और अधिकारों को लेकर आवाज उठने लगी है. हर्षा रिछारिया (हर्षानंद गिरि) ने मांग की है कि देश के 13 अखाड़ों और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में महिला संतों और साध्वियों को भी महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी जाए. हर्षा रिछारिया का कहना है कि अखाड़ों में महिलाओं को केवल महामंडलेश्वर की उपाधि देकर उनकी भूमिका सीमित नहीं रखनी चाहिए. उन्हें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे संगठन के प्रमुख पदों पर भी अवसर मिलना चाहिए. उनका मानना है कि धार्मिक संस्थाओं के संचालन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि कुछ संतों और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े विवादों के कारण पूरे संत समाज की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है. ऐसे में यदि महिला संतों को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाती है, तो आश्रमों और अखाड़ों में पहुंचने वाली महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक बेहतर मंच मिल सकेगा.

महामंडलेश्वर की उपाधि के साथ मिले अधिकार भी
हर्षा रिछारिया ने कहा कि कई महिला साध्वियों को महामंडलेश्वर बनाया जाता है लेकिन उन्हें संगठन में निर्णय लेने का अधिकार या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिलती. उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाएं केंद्र सरकार के मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा सकती हैं, तो फिर अखाड़ा परिषद और संत समाज में उन्हें नेतृत्व का अवसर क्यों नहीं दिया जा सकता.

महिला कथावाचकों के विरोध पर भी जताई आपत्ति
उन्होंने महिला कथावाचकों के विरोध और महिलाओं के संन्यास लेने पर उठाए जाने वाले सवालों को भी अनुचित बताया. उनका कहना है कि धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए.

हर्षा रिछारिया ने अखाड़ा परिषद और सभी 13 अखाड़ों के संतों से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि धार्मिक संगठनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से न केवल उन्हें सम्मानजनक स्थान मिलेगा बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, समस्याओं और शोषण से जुड़े मामलों को भी अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा.



Source link