Success Story: मजदूरी छोड़ ठेले पर सजाया सपना, चाट-नमकीन से कमाए 25 लाख, बना डाला पक्का घर

Success Story: मजदूरी छोड़ ठेले पर सजाया सपना, चाट-नमकीन से कमाए 25 लाख, बना डाला पक्का घर


Last Updated:

Success Story: मजदूरी छोड़कर चाट और नमकीन का कारोबार शुरू करने वाले अनिल सोनवने ने 15 वर्षों में 25 लाख रुपए की कमाई कर घर बनाया और बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहे हैं. सही मार्गदर्शन, मेहनत और ईमानदारी से छोटा सा ठेला भी परिवार की आर्थिक स्थिति बदलने का माध्यम बन सकता है.

Chaat Seller Anil Sonwane: कहते हैं कि मेहनत और लगन से इंसान अपनी तकदीर बदल सकता है. अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किल परिस्थितियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं. इसका उदाहरण शहर के अनिल सोनवने हैं. कभी वे परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी करने जाते थे, लेकिन दोस्त से मिली प्रेरणा ने उनकी जिंदगी बदल दी. आज वे पिछले 15 वर्षों से चाट और नमकीन का कारोबार चला रहे हैं और अपनी मेहनत के दम पर करीब 25 लाख रुपए की कमाई कर चुके हैं.

ठेका संचालक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को ठेला संचालक अनिल सोनवने बताते हैं कि एक समय ऐसा था जब वे मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे. रोज काम मिलने और उससे होने वाली कमाई पर ही घर की जरूरतें निर्भर रहती थीं. इसी दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हें खुद का व्यवसाय शुरू करने की सलाह दी. दोस्त की बात उन्हें पसंद आई और उन्होंने कुछ अलग करने का निर्णय लिया. इसके बाद चाट और नमकीन का ठेला लगाकर अपने छोटे से कारोबार की शुरुआत की.

तीन जगह की छोड़ी मजदूरी
शुरुआत में उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. ग्राहकों का विश्वास जीतना और कारोबार को आगे बढ़ाना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. अनिल ने अपने काम में गुणवत्ता और स्वाद को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी. वे ठेले पर अच्छी गुणवत्ता का सामान उपलब्ध कराते हैं. इसी का परिणाम है कि धीरे-धीरे उनके पास ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई और उनका कारोबार चल निकला.
आज करीब 15 वर्षों से वे इस व्यवसाय को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने लगभग 25 लाख रुपए की कमाई की है. अपनी मेहनत की कमाई से उन्होंने परिवार के लिए पक्का घर बनाया और बच्चों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं. उनका सपना है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर अपने जीवन में आगे बढ़ें और उन्हें मजदूरी या छोटे-मोटे कामों के लिए संघर्ष न करना पड़े.

अनिल सोनवने खुद दसवीं कक्षा तक पढ़े हैं, लेकिन वे शिक्षा का महत्व अच्छी तरह समझते हैं. यही वजह है कि वे अपनी कमाई का एक हिस्सा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए खर्च कर रहे हैं. उनकी कहानी बताती है कि किसी भी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए.



Source link