Last Updated:
रणबीर कपूर की रामायण रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब हाईएस्ट-ग्रोसिंग ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी इसने सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह को पछाड़ दिया है. इसी के साथ रामायण इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है. आइए बताते हैं वो दो कौन सी फिल्में हैं जिनसे रामयाण की रेस बाकी है.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और कन्नड़ स्टार यश की फिल्म रामायण 1500 करोड़ के क्लब में पहुंचने की तैयारी कर रही है. 12 दिनों के अंदर देश से लेकर विदेश तक में नमित मल्होत्रा की फिल्म ने झंडे गाड़े हैं. इसी के साथ रामायण ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं. अब बस ये दो रिकॉर्ड से दूर है और फिर इसी की बादशाहत होगी.
हाइएस्ट-ग्रोसिंग बॉलीवुड फिल्म ऑफ ऑल टाइम ओवरसीज के मामले में रामायण तीसरे नंबर पर आ गई है. इसने सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह से लेकर तमाम सुपरस्टार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब बस आमिर खान बाकी हैं जिनकी दो फिल्मों पछाड़ना बाकी है.
ग्लोबल टिकट विंडो पर नितेश तिवारी की रामायण ने 495 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन करके सलमान खान की बजरंगी भाईजान को पछाड़ दिया है. इसी के साथ ये सबसे ज्यादा देश के बाहर कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सलमान खान की बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड पिछले 4141 दिनों से कोई नहीं तोड़ पाया था. लेकिन अब दिवाली पर रिलीज हुई रामायण ने तोड़ दिया है. बजंरगी भाईजान का ओवरसीज कलेक्शन 482.54 करोड़ रुपये था. इसे रामायण ने 12 दिनों में ही पछाड़ दिया है. अब रणबीर कपूर की फिल्म 500 करोड़ के क्लब में पहुंचेगी.
मगर रणबीर कपूर को अब आमिर खान का सामना करना है. एक नहीं बल्कि दो दो फिल्म ऐसी है जो आमिर खान की है और इंटरनेशनल मार्किट में इसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था. दरअसल नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी दंगल 1535.3 करोड़ रुपये ओवरसीज कमाकर टॉप पर है तो दूसरे नंबर पर सीक्रेट सुपरस्टार है जिसने 822.92 करोड़ रुपये कमाए थे.
अब रामायण को सीक्रेट सुपरस्टार का आंकड़ा छूने के लिए और दम लगाना होगा. टॉप10 highest-grossing Bollywood films overseas (Gross Collection) की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर दंगल, दूसरे पर सीक्रेट सुपरस्टार और चौथे पर बजरंगी भाईजान है.
5वें नंबर पर धुरंधर 2 (451 करोड़), छठे पर पठान (412 करोड़), 7वें नंबर पर जवान (406 करोड़), 8वें नंबर पर अंधाधुन (361 करोड़), 9वें नंबर पर पीके (303 करोड़) और 10वें नंबर पर धुरंधर (299.35 करोड़) है जिसने ओवरसीज कलेक्शन में रिकॉर्ड कायम किया था.