Pushkar Mela: पुष्कर मेले में बिक रहे अलग-अलग नस्ल के कुत्ते-बिल्लियां, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, जानें रेट

Pushkar Mela: पुष्कर मेले में बिक रहे अलग-अलग नस्ल के कुत्ते-बिल्लियां, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, जानें रेट


Last Updated:

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में इस बार केवल ऊंट और घोड़े ही नहीं बल्कि कई अन्य पशु-पक्षी भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. मेले में अलग-अलग नस्लों के कुत्ते और बिल्लियां भी पहुंची हैं. खास बात यह है कि इनमें कई विदेशी नस्ल के पालतू जानवर शामिल हैं, जिनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इस बार केवल ऊंट और घोड़े ही नहीं बल्कि कई अन्य पशु-पक्षी भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. मेले में अलग-अलग नस्लों के कुत्ते और बिल्लियां भी पहुंची हैं. खास बात यह है कि इनमें कई विदेशी नस्ल के पालतू जानवर शामिल हैं, जिनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक है. इन खूबसूरत और अनोखी नस्ल के पालतू जानवरों को देखने के लिए भी मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. पर्यटक इनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं.

पुष्कर पशु मेले में इन पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे श्रवण कुमार बताते हैं कि वह इस बार पुष्कर मेले में अलग-अलग नस्ल के कुत्ते और बिल्लियां लेकर आए हैं. इनमें टॉय पूडल, पर्शियन कैट, जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर डॉग सहित कई नस्लें शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ये सभी जानवर परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं. इनकी देखभाल भी परिवार के बच्चों की तरह की जाती है.

500 रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक है कीमत
श्रवण कुमार बताते हैं कि उनके पास मौजूद पालतू जानवरों की कीमत 500 रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक है. इनमें सबसे महंगी टॉय पूडल फीमेल डॉग है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है. वहीं, अन्य नस्लों के कुत्ते और बिल्लियों की कीमत भी उनकी नस्ल और खासियत के अनुसार अलग-अलग है.

विदेशी सैलानियों के लिए नया अनुभव
विदेशी पर्यटक जहां राजस्थान की लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं ये छोटे पालतू जीव उन्हें खासा प्रभावित कर रहे हैं. विदेशी सैलानी इन जानवरों के साथ वीडियो बनाते, फोटोज क्लिक करते और मेले की विविधता की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.



Source link