Israel Power Game: इजरायल के पावर गेम में ट्विस्ट संसद का नया स्पीकर आइजनकोट का करीबी अब तो नहीं बचेगी नेतन्याहू की बादशाहत

Israel Power Game: इजरायल के पावर गेम में ट्विस्ट संसद का नया स्पीकर आइजनकोट का करीबी अब तो नहीं बचेगी नेतन्याहू की बादशाहत


Last Updated:

Major Setback for Netanyahu in Israel: इजरायल की राजनीति में चल रही उठापटक के दौरान नया मोड़ तब आया, जब यहां की नेसेट में स्पीकर का चुनाव विपक्ष के पाले में चला गया. 66 वोटों के साथ मतन कहाना को नया स्पीकर बना दिया गया और यहीं से नेतन्याहू की सत्ता की उल्टी गिनती शुरू मानी जा रही है.

Zoom

नेतन्याहू की कुर्सी पर मंडराया संकट. (रॉयटर्स)

Major Setback for Netanyahu in Israel: इजरायल की सियासत के पावर गेम में तब ट्विस्ट आ गया की वहां की संसद में 17 नवंबर को नया स्पीकर चुना गया. यह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए नई तरह की मुश्किलें लेकर आया है. नेसट में चुनाव के बाद मतन कहाना को स्पीकर बना दिया, जो नेतन्याहू के विरोधी गादी आइजनकोट के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है. दरअसल मतन कहाना पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजनकोट के करीबी माने जाते हैं, ऐसे मे उनका स्पीकर पर बैठना गादी को निश्चित तौर से फायदा देने वाला है.

120 सदस्यीय नेसेट में जब स्पीकर पद का चुनाव हुआ, तो कहाना के पक्ष में कुल 66 वोट पड़े, वहीं नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के उम्मीदवार ओफिर काट्ज को सिर्फ 52 वोट ही मिल सके. ऐसे में स्पीकर पद के चुनाव का नतीजा विपक्षी खेमे के लिए बड़ी जीत साबित हुआ. आइजनकोट अभी नेतन्याहू की अंतरिम सरकार की जगह नई सरकार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. इजरायली नेसेट में स्पीकर का पद काफी असरदार होता है, जो इस कवायद में उन्हें फायदा पहुंचाएगा.

क्यों नेतन्याहू के लिए बढ़ेगी परेशानी?

इजरायली संसद में स्पीकर ही संसद की कार्यवाही का कार्यक्रम तय करता है और कानूनों पर वोटिंग का समय भी तय करता है. मतन कहाना के चुने जाने से विपक्ष को नेतन्याहू के पुराने फैसलों को चुनौती देने या रोकने का मौका मिल सकता है. 54 साल के मतन कहाना पहले स्पेशल फोर्सेज में रह चुके हैं, यही वजह है कि वे गादी आइजनकोट से पुराने समय से परिचित हैं. वे आज से ही नेतन्याहू के कुछ अहम फैसलों को पलटने की दिशा में काम शुरू कर सकते हैं. ये नेतन्याहू की अपनी सत्ता बचाने की कोशिशों के लिए बुरा साबित हो सकता है.

इजराइल में सरकार बनाने के लिए आइजेनकोट को मिली बढ़त.

क्या है इजरायल की सियासी बिसात?

इजरायल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद सियासी टसल शुरू हो गया था. विपक्षी गादी आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं, जबकि नेतन्याहू के गुट को 53 सीटें मिलीं. दो अरब बहुल पार्टियों ने मिलकर 19 सीटें हासिल कीं. यह नेतन्याहू की कठोर दक्षिणपंथी सरकार के खिलाफ असामान्य नतीजा था. स्पीकर चुनाव में दोनों अरब पार्टियों ने कहाना का समर्थन किया. उनका समर्थन कहाना की जीत तय करने वाला बना. हालांकि नवनिर्वाचित स्पीकर ने कहा है कि वे हर किसी के स्पीकर होंगे और किसी जाति-धर्म-लिंग का भेद नहीं करेंगे लेकिन नेतन्याहू की पार्टी के लिए ये सेटबैक है. उनकी ओर से कहा गया है कि अरब सांसदों के समर्थन से स्पीकर चुना जाना गलत है. कुल मिलाकर नेतन्याहू के लिए हालात और कठिन हो गए हैं और सियासी बिसात ने नया ट्विस्ट ले लिया है.



Source link