Health Tips: क्या वाकई अनार खाने से बढ़ता है खून? जानें डाइटीशियन की राय, किसे खाना चाहिए और किसे करना चाहिए परहेज

Health Tips: क्या वाकई अनार खाने से बढ़ता है खून? जानें डाइटीशियन की राय, किसे खाना चाहिए और किसे करना चाहिए परहेज


Anar Khane Ke Fayde Aur Nuksan: अक्सर आप खून बढ़ाने के लिए अनार का प्रयोग करते हैं. आपके मन में यह ख्याल रहता है कि अनार खाने से खून बढ़ता है. हालांकि, ऐसा नहीं है. अनार खाने से खून नहीं बढ़ता है, इसमें पोटेशियम और फाइबर अधिक मात्रा में मिलता है, जो पेट से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करने में कारगर है.

कब्ज और शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद
अगर आपको कब्ज है, तो इसका सेवन जरूर कर सकते हैं. इसके साथ ही जिन मरीजों को शुगर की समस्या है, वे भी अनार का सेवन कर सकते हैं. कई बार लोग अनार का सेवन इसलिए नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें शुगर की मात्रा अधिक है. ऐसा बिल्कुल नहीं है. अनार को पूरा खाएं, जूस के रूप में न लें.

अनार से हीमोग्लोबिन बढ़ने की बात महज एक भ्रम
डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि अनार इस सीजन का बहुत ही अच्छा फल है. यह अभी इस सीजन में आता है और बहुत अच्छे फल आ रहे हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि यह लाल रंग का है और इसको खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अनार में पोटेशियम ज्यादा होता है और फाइबर भी मिलता है. अगर आपको कब्ज है, तो आपको अनार जरूर शामिल करना चाहिए.

अगर आप डायबिटिक हैं, तो डायबिटिक लोगों के लिए भी अनार बहुत अच्छा होता है, क्योंकि बहुत सारे लोग इस भ्रम में रहते हैं कि अनार मीठा होता है, जिसकी वजह से वे इसे नजरअंदाज करने लगते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है. अनार को बिल्कुल नजरअंदाज मत करिए. चाहे आप डायबिटिक हों या नॉन-डायबिटिक, आपको अनार जरूर शामिल करना चाहिए.

जूस की बजाय पूरा फल खाना क्यों है जरूरी?
डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि जिनको भी कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें अनार का सेवन जरूर करना चाहिए. अनार का जूस कभी नहीं पीना चाहिए. जब भी आप इसका सेवन करें, तो पूरा अनार छीलकर दानों के साथ इस्तेमाल करें, ताकि जो मुख्य फाइबर है, वह उसके दानों के अंदर बना रहे. जूस बस फ्रुक्टोज सिरप बनकर रह जाता है. इसलिए अनार का जूस पीने पर आपका शुगर तेजी से बढ़ सकता है. डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि इसलिए जब भी कोई भी फल खाएं, तो उसे जूस की बजाय पूरा खाने का प्रयास करें. अनार आपके लिए फायदेमंद है, यह इम्यूनिटी बढ़ाता है.

किडनी के मरीज भूलकर भी न करें अनार का सेवन
जिनको किडनी की समस्या है, उन्हें अनार खाने से बचना चाहिए, क्योंकि किडनी में दिक्कत होने से उनके अंदर खून की कमी होने लगती है. लेकिन लोग खून की कमी को देखकर समझते हैं कि अनार खाने से उनकी खून की समस्या दूर हो जाएगी और उनका हीमोग्लोबिन बढ़ जाएगा. ऐसा नहीं होता है. उल्टा उनकी किडनी पर और दबाव पड़ता है और किडनी के डैमेज होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है.



Source link