Haridwar News : नर गाता है या मादा, मोर नाचता है या मोरनी? परिंदों का ये सीक्रेट आपको कर देगा हैरान

Haridwar News : नर गाता है या मादा, मोर नाचता है या मोरनी? परिंदों का ये सीक्रेट आपको कर देगा हैरान


Last Updated:

Bird songs secrets : क्या आपने कभी सोचा है कि परिंदे कब, क्यों और कैसे गाते हैं. पक्षियों की इस सुरीली दुनिया में नर गाता है या मादा. अगर दोनों गाते हैं तो उनकी आवाज में क्या फर्क है. गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. दिनेश भट्ट ने अपने शोध में इसी बात का पता लगाया है. लोकल 18 ने उनसे बात की. डॉ. दिनेश भट्ट बताते हैं कि पक्षी जगत में मुख्य रूप से नर ही गाता है. वे उदाहरण देते हुए कहते हैं कि काले रंग की नर कोयल ही मधुर आवाज निकालती है, जबकि मादा कोयल चितकबरी होती है, जो शांत रहती है. मोर भी मादा मोरनी की तुलना में अधिक आकर्षक होते हैं. नृत्य भी वही करते हैं. डॉ. दिनेश भट्ट बताते हैं कि शाम के समय जब पक्षी अपने झुंड के साथ अपने घोंसले में वापस आते हैं तब वह कोरस गान करते हैं.

हरिद्वार. गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. दिनेश भट्ट ने अपने 34 सालों तक किए लंबे शोध में पक्षियों के संगीत से जुड़े कई अनसुलझे रहस्यों को डिकोड किया है. इस शोध के दौरान डॉ. दिनेश भट्ट ने पता लगाया कि परिंदे कब, क्यों और कैसे गाते हैं. शोध का एक बेहद दिलचस्प पहलू यह भी रहा कि पक्षियों की इस सुरीली दुनिया में नर गाता है या मादा और दोनों की आवाज में क्या फर्क होता है. सुबह के एकल गान से लेकर शाम के समूह गान और दूसरों की नकल उतारने तक परिंदों की भाषा पर पूर्व प्रोफेसर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पक्षियों में नर गाता है या मादा के सवाल का जवाब जानने के लिए हमने डॉ. दिनेश भट्ट से बात की. उन्होंने साल 1991 से 2024 तक पक्षियों के संगीत पर शोध किया.

मादा भी गाती है, लेकिन…

डॉ. दिनेश भट्ट लोकल 18 से कहते हैं कि ऑडियो-वीडियो अध्ययन और पक्षियों के शारीरिक की बनावट की जांच से स्पष्ट हुआ है कि पक्षी जगत में मुख्य रूप से नर ही गाता है. डॉ. दिनेश भट्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि काले रंग की नर कोयल ही मधुर आवाज निकालती है, जबकि मादा कोयल चितकबरी होती है, जो शांत रहती है. इसी तरह मोर भी मादा मोरनी की तुलना में अधिक आकर्षक होते हैं और नृत्य करते हैं. अधिकांश पक्षी सुबह के समय मादा को आकर्षित करने के लिए एकल गान करते हैं. मादा पक्षी कभी-कभी धीमी आवाज में केवल क्षेत्र की रक्षा के लिए जुगलबंदी करती है.

क्यों करते हैं मिमिक्री 

डॉ. दिनेश भट्ट बताते हैं कि शाम के समय जब पक्षी अपने झुंड के साथ अपने घोंसले में वापस आते हैं तब वह कोरस गान करते हैं. डॉ. भट्ट के अनुसार, भारतीय पक्षियों के पास 100 से भी अधिक गानों का संग्रह है. उन्होंने जर्नल ऑफ वाइल्डलाइफ साइंस में प्रकाशित अपने शोध पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि काले रंग का ड्रोंगो यानी कोतवाल और लार्क जैसे पक्षी दूसरे परिंदों की नकल करने में माहिर होते हैं. चार गानों से काम चलने के बावजूद पक्षी 100 धुनें क्यों गाते हैं और मिमिक्री क्यों करते हैं, यह अभी भी पक्षी विज्ञान के लिए एक अनसुलझा रहस्य है.



Source link