हिमाचल में लव मैरिज का बदला, शिलाई हत्याकांड का आरोपी 9 दिन बाद गिरफ्तार, बहन को भगाने पर राहुल के पिता को गोली मारी थी

हिमाचल में लव मैरिज का बदला, शिलाई हत्याकांड का आरोपी 9 दिन बाद गिरफ्तार, बहन को भगाने पर राहुल के पिता को गोली मारी थी


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बाइक सवार खजान सिंह की हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा किया है. बेटे द्वारा आरोपी की बहन से लव मैरिज करने की रंजिश में विनोद को गिरफ्तार किया गया है.

Zoom

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बाइक सवार के मर्डर केस में पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नाहन. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई में बाइक सवार खजान सिंह के मर्डर केस में पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  मृतक खजान सिंह के बेटे ने आरोपी की बहन से भागकर लव मैरिज की थी और इसी वजह से उसने अपने जीजा के पिता की हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, घटना के दिन खजान सिंह अपनी बहू को मायके छोड़कर ही घर लौट रहा था और अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था.

10 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:20 बजे रविंद्र सिंह अपने भाई खजान सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर चांदपुर धार से अपने घर क्यारटा पिपलटी ददाहू लौट रहा था. इसी दौरान कोटी उतरोऊ मोड़ के पास अचानक खजान सिंह नीचे गिर गया और उसे फिर पीजीआई रेफर किया गया था. लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई. हालांकि, इस दौरान किसी को मर्डर का अंदेशा नहें था और परिजनों को लगा था कि शायद पहाड़ी से पत्थर वगैरा उनके सिर पर लगा.

बाद में रविंद्र सिंह जब घर पहुंचा तो उसने हेलमेट की जांच की. हेलमेट के पिछले हिस्से में छेद था और उसके अंदर से चांदी रंग की धातु की एक गोली बरामद हुई. उसके सिर और पीठ पर भी चोटें आई थीं. इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोली चलाकर हत्या करने का संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई.

एसपी सिरमौर और डीएसपी पांवटा साहिब ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जुन्गा की विशेषज्ञ टीम भी मौके पर पहुंची थी. डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में एसआईटी बनाई गई थी.

पुलिस  तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. आखिरकार पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए 18 नवंबर को विनोद पुत्र ग्यार सिंह निवासी गांव कथयाड, डाकघर टिंबी, तहसील शिलाई को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विनोद की बहन सुमन को मृतक के बेटे रोहित ने घर से भगाकर शादी की थी और इसी की रंजिश रखता था. इसी बात को लेकर उसने कथित तौर पर सोची-समझी साजिश के तहत खजान सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.



Source link