CM से मिल नहीं पाई तो खूब चीखी-चिल्लाई, बाद में मोहन यादव ने बुलाकर की मदद, जानें क्यों चर्चा में नीमच की नेहा?

CM से मिल नहीं पाई तो खूब चीखी-चिल्लाई, बाद में मोहन यादव ने बुलाकर की मदद, जानें क्यों चर्चा में नीमच की नेहा?


Last Updated:

CM Mohan Yadav Neemuch News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच जिले के मनासा दौरे के दौरान कुकड़ेश्वर की नेहा माली न्याय की गुहार लगाने पहुंची. रिश्तेदारों द्वारा मकान से बेदखल करने की प्रताड़ना से परेशान नेहा का मामला सामने आने पर सीएम ने संज्ञान लिया. उन्होंने कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए और 1 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की.

Zoom

सीएम ने बुलाकर की नेहा की मदद.

रिपोर्ट: रमाकांत दुबे

Neemuch News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच जिले के मनासा दौरे के दौरान एक भावुक घटनाक्रम सामने आया. मनासा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 112 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने पहुंचे थे. इस दौरान कुकड़ेश्वर निवासी 21 वर्षीय नेहा माली रोते-चीखते हुए मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी के सामने पहुंच गई. वह सीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने और न्याय मांगने की गुहार लगा रही थी. सुरक्षा के चलते पुलिसकर्मियों ने नेहा को सुरक्षा घेरे से दूर कर दिया.

पिता के निधन के बाद शुरू हुआ विवाद
नेहा माली के पिता मुकेश माली का निधन हो चुका है. मां भी साथ में नहीं है. पिता की मृत्यु के बाद नेहा और उसकी छोटी बहन पिता के मकान में रहने लगीं. नेहा का आरोप है कि उसके रिश्तेदार दोनों बहनों को प्रताड़ित कर रहे हैं. रिश्तेदार उन्हें पिता के हिस्से के मकान से बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं. विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती है.

थाने से नहीं मिली राहत
नेहा ने कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिए थे. उसने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने पिता का घरेलू सामान, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है. घर से निकाल दिया गया है. स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर निराश होकर वह मुख्यमंत्री से मिलने मनासा आई थी.

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, 1 लाख की सहायता
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को तलब कर युवती को जल्द न्याय दिलाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने भावुक होकर कहा कि बेटी किसी बात की चिंता न करे. सीएम ने पीड़ित नेहा को 1 लाख रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता देने की घोषणा की.

कलेक्टर ने की मुलाकात, जांच शुरू
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नीमच कलेक्टर ने 18 नवंबर की शाम नेहा माली से मुलाकात की. कलेक्टर ने नेहा का आवेदन लिया और पारिवारिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और दोनों बहनों के अधिकार व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.



Source link