हिमाचल के लड़भड़ोल में बड़ा हादसा, 500 मीटर की ऊंचाई से नदी में गिरी कार, 6 युवकों की मौत, 24 घंटे से लापता थे सभी

हिमाचल के लड़भड़ोल में बड़ा हादसा, 500 मीटर की ऊंचाई से नदी में गिरी कार, 6 युवकों की मौत, 24 घंटे से लापता थे सभी


Last Updated:

Mandi Car Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहाँ एक कार के खाई में गिरने से छह युवकों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

Zoom

हिमाचल के लड़भड़ोल में बड़ा हादसा, 500 मीटर की ऊंचाई से नदी में गिरी कार, छह युवकों की मौत, 24 घंटे से लापता थे सभी.

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल में भीषण सड़क हादसा पेश आया है. यहां पर एक कार खाई में गिर गई और छह युवकों की मौत की आशंका है. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया. फिलहाल, हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार, बीती रात से छह युवक लापता थे और फिर बुधवार को कार के खाई में गिरने की सूचना मिली. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मंगलवार को सभी युवक घर से निकले थे.

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए.

बताया जा रहा है कि लडभड़ोल पेट्रोल पंप के पास यह घटना पेश आई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे गहरी खड्ड में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. लोगों ने खुद खाई में उतरकर कार सवारों को बाहर निकालने और उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सभी छह लोग दम तोड़ चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच कर रही है.



Source link