‘रामायण’ को चुनौती देने 48 घंटे में रिलीज होंगी 7 फिल्में, एक तरफ गॉडजिला का खौफ तो दूसरी तरफ OM का एक्शन

‘रामायण’ को चुनौती देने 48 घंटे में रिलीज होंगी 7 फिल्में, एक तरफ गॉडजिला का खौफ तो दूसरी तरफ OM का एक्शन


Last Updated:

Ramayana Box Office Clash With 7 Movies: इस हफ्ते सिनेमाघरों में मनोरंजन का पूरा पैकेज मिलने वाला है. दर्शकों के लिए एक्शन, कॉमेडी, रोमांच और डर का इंतजाम है. खास बात यह है कि 19 और 20 नवंबर को अलग-अलग भाषाओं की सात फिल्में रिलीज हो रही हैं. इनमें साउथ सिनेमा से लेकर जापानी फिल्म तक शामिल है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की दस्तक से मुकाबला दिलचस्प होने वाला है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का दबदबा लगातार बना हुआ है, लेकिन अब इसकी कमाई की रफ्तार को चुनौती देने के लिए फिल्मों की नई फौज तैयार है. आने वाले 48 घंटे सिनेमाघरों के लिए काफी दिलचस्प होने वाले हैं. एक-दो नहीं, बल्कि सात फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें कहीं खतरनाक मॉन्स्टर का आतंक देखने को मिलेगा तो कहीं जबरदस्त एक्शन और रोमांच का तड़का लगेगा. गॉडजिला का खौफ भी दर्शकों को अपनी तरफ खींचने के लिए तैयार है और ‘ओम’ का एक्शन भी मुकाबले में है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये नई फिल्में ‘रामायण’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सेंध लगा पाएंगी?

फिल्म- ENE रिपीट (ENE Repeat)
रिलीज डेट- 19 नवंबर
तेलुगु फिल्म ‘ENE रिपीट’ 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘ENE रिपीट’2018 की सुपरहिट तेलुगु कॉमेडी फिल्म ‘ई नगरानिकी एमैंदी’ का सीक्वल है. तरुण भास्कर के निर्देशन में बनी इस बडी-कॉमेडी में विश्वक सेन, अभिनव, वेंकटेश काकुमानु और श्रीनाथ मगंती की पुरानी गैंग फिर से धमाल मचाने लौट रही है. अनीषा एम्ब्रोस और शिवात्मिका राजशेखर भी इसका हिस्सा हैं. विवेक सागर के संगीत से सजी 2 घंटे 35 मिनट की इस फिल्म को UA16+ सर्टिफिकेट मिला है.

फिल्म- बैचलर पार्टी डी’यूक्स (Bachelor Party D’eux)
रिलीज डेट- 19 नवंबर
बैचलर पार्टी डी’यूक्स मलयालम सिनेमा की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन अमल नीरद ने किया है. यह 2012 में आई फिल्म ‘बैचलर पार्टी’ का सीक्वल और उसकी कहानी की दुनिया को आगे बढ़ाने वाली फिल्म है. 14 साल बाद इस फ्रेंचाइजी की वापसी हो रही है. सकी कहानी अपराध की दुनिया, गोल्ड स्मगलिंग, धोखे, गैंगवार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म- OM: चैप्टर 1 (OM: Chapter 1)
रिलीज डेट- 20 नवंबर
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में ‘OM: चेप्टर 1’ भी शामिल है. यह 20 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी. राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी यह एक क्राइम एक्शन थ्रिलर है. फिल्म में साई पल्लवी CBI अधिकारी नित्या रेड्डी और धनुष अंडरकवर पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि ममूटी तस्करी के नेटवर्क से जुड़े ताकतवर किरदार में नजर आएंगे. श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रांस भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी लाल चंदन की तस्करी और उसके खिलाफ पुलिस के ऑपरेशन पर आधारित है.

फिल्म- ‘आकासामलो का तारा’ (Aakasamlo Oka Tara)
रिलीज डेट- 20 नवंबर
दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली की फिल्म ‘आकासामलो का तारा’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पवन सदिनेनी के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म में श्रुति हासन भी अहम भूमिका में हैं. कहानी एक छोटे से गांव की लड़की कल्पना की है, जो एस्ट्रोनॉट बनने का सपना देखती है. तमाम मुश्किलों और लोगों की निराशा के बावजूद वह अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती है. फिल्म में दुलकर कृष्णा के किरदार में नजर आएंगे. इसे हिंदी, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म को CBFC ने U/A सर्टिफिकेट दिया है.

फिल्म- ‘अप्पा कुट्टी’ (Appakutty)
रिलीज डेट- 20 नवंबर
विजय एंटनी की तमिल फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एम. मारन के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन फैमिली ड्रामा है, जिसमें पिता और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है. कहानी एक ऐसे पिता की है, जो अपनी बेटी की जान बचाने के लिए अपराध की दुनिया, धोखे और खतरनाक हालात का सामना करता है. फिल्म में प्रीति असरानी और बेबी लिथान्या भी अहम भूमिकाओं में हैं. विजय एंटनी ने फिल्म का संगीत तैयार करने के साथ एडिटिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है. फिल्म को CBFC से U/A सर्टिफिकेट मिला है.

फिल्म- सत्यवान सावित्री (Sathyavan Savithiri)
रिलीज डेट- 20 नवंबर
कीर्ति सुरेश और मस्किन की फिल्म ‘सत्यवान सावित्री’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रवीण एस विजय के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर है. फिल्म में कीर्ति सुरेश सावित्री नाम की वकील का किरदार निभा रही हैं, जिसे अपने पति को हत्या के आरोप से बचाने के लिए अदालत में केस लड़ना पड़ता है. इस दौरान उनका मुकाबला अपने ही सीनियर वकील मार्कंडेयन (मस्किन) से होता है. फिल्म में चारुकेश और बाला सरवनन भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसका संगीत सैम सीएस ने तैयार किया है.

फिल्म- गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero)
रिलीज डेट- 20 नवंबर
जापान की मशहूर मॉन्स्टर फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ 20 नवंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ताकाशी यामाजाकी के निर्देशन में बनी यह 2023 की फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का सीक्वल है. कहानी 1949 के जापान की है, जहां दूसरे विश्व युद्ध और गॉडजिला के हमले से उबर रहा देश एक बार फिर नए खतरे का सामना करता है. फिल्म में रयूनोसुके कामिकी, मिनामी हमाबे और जुन कुनिमुरा अहम भूमिकाओं में हैं. भारत में फिल्म चुनिंदा सिनेमाघरों में IMAX और इंग्लिश डब वर्जन में रिलीज होगी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link