Winter Styling Tips For Round Face : गोल चेहरा अपनी एक अलग खूबसूरती रखता है. ऐसे चेहरे पर अक्सर गाल भरे हुए दिखते हैं, जिससे लुक थोड़ा क्यूट, सॉफ्ट और यंग नजर आता है. यही वजह है कि राउंड फेस वाली महिलाओं के चेहरे पर उम्र का असर भी कई बार कम दिखाई देता है. लेकिन जब बात फैशन और स्टाइलिंग की आती है, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है. कई बार सही कपड़े, नेकलाइन, ईयररिंग्स या हेयरस्टाइल न चुनने पर चेहरा जरूरत से ज्यादा गोल या भरा हुआ नजर आने लगता है. अगर आपका चेहरा भी गोल है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.
V-आकार गर्दन को विजुअल लंबाई देता है, जिससे चेहरा लंबा और पतला नजर आता है.(Canva)
कुछ आसान फैशन टिप्स की मदद से आप अपने चेहरे को ज्यादा लंबा, संतुलित और आकर्षक लुक दे सकती हैं. बस आपको पता होना चाहिए कि आपके चेहरे पर क्या अच्छा लगेगा और किस तरह की स्टाइलिंग से बचना चाहिए.
गोल फेस के लिए विंटर फैशन टिप्स-
1.बेस लेयर में हमेशा चुनें V-नेक या स्कूप नेक-
सर्दियों में सबसे बड़ी गलती यह की जाती है कि लड़कियां सीधे बंद गले (High Neck या Turtle Neck) के स्वेटर पहन लेती हैं. इससे गर्दन पूरी तरह ढक जाती है और चेहरे की गोलाई और अधिक उभर कर सामने आती है. इसलिए हमेशा अपने इनर या बेस लेयर के रूप में V-नेक, डीप U-नेक या स्कूप नेक वाले थर्मल या टॉप पहनें. इसके ऊपर आप जैकेट या ओपन कार्डिगन डाल सकती हैं.
फायदा: V-आकार गर्दन को विजुअल लंबाई देता है, जिससे चेहरा लंबा और पतला नजर आता है.
2.ओवरकोट और जैकेट पहनते समय रखें लंबाई का ध्यान-
विंटर में लॉन्ग कोट्स और जैकेट्स आपके लुक में चार चांद लगा देते हैं, लेकिन गलत कट-डिफाइन कपड़े आपका पूरा लुक बिगाड़ सकते हैं.इसलिए हमेशा लॉन्ग कोट या ट्रेंच कोट चुनें जो घुटनों तक आएं, या ऐसे ब्लेज़र पहनें जिनमें स्ट्रक्चर्ड कॉलर हो. कमर तक आने वाले बहुत छोटे और फूले हुए पफर जैकेट पहनने से बचें.
फायदा: वर्टिकल लाइन्स आपके पूरे शरीर और चेहरे को एक स्लिमिंग इफेक्ट देती हैं.
3.मफलर और स्कार्फ को बांधने का सही तरीका अपनाएं-
सर्दियों में गले में मफलर या स्टोल लपेटना आम बात है, लेकिन इसे गोल-गोल कसकर लपेटने से चेहरा और ज्यादा भारी लग सकता है. आप मफलर को गले के चारों ओर चोकर स्टाइल में बांधने के बजाय, उसे आगे से खुला और ‘V’ शेप में नीचे की ओर लटकाएं. आप चाहें तो मफलर के दोनों सिरों को कोट के अंदर सीधा छोड़ सकती हैं.
फायदा: यह वर्टिकल लाइन आपके चेहरे की गोलाई को काटती है और आपको एक स्मार्ट लुक देती है.
4.’ओपन फ्रंट’ कपड़ों से करें लेयरिंग-
बंद और टाइट फिटिंग वाले कपड़ों की जगह लेयरिंग के लिए हमेशा खुले पैटर्न वाले आउटफिट्स को प्राथमिकता दें. आप श्रग, ओपन-फ्रंट कार्डिगन, या जैकेट्स को सामने से खुला रखें. अंदर सिंगल कलर का टॉप पहनें और ऊपर से कंट्रास्ट कलर का कोट पहनें.
फायदा: बीच में बनने वाली वर्टिकल ओपन लाइन आंखों का ध्यान चेहरे की गोलाई से हटाकर शरीर की लंबाई की तरफ खींचती है.
5.एक ही रंग की लेयरिंग करें-
अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक लंबा और स्लिम नजर आए, तो मोनोक्रोम लेयरिंग ट्राई करें. इसका मतलब है कि आप एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनें. जैसे काले रंग की जींस के साथ चारकोल ग्रे स्वेटर और ब्लैक कोट पहन सकती हैं. इसी तरह ब्राउन, बेज और क्रीम रंगों को भी एक साथ स्टाइल किया जा सकता है. इससे आपका पूरा लुक एक जैसा और सधा हुआ नजर आएगा.
6.बहुत ज्यादा बल्की कपड़ों से बचें-
सर्दियों में मोटे और ओवरसाइज्ड स्वेटर पहनना आरामदायक लगता है, लेकिन राउंड फेस वाली लड़कियों को इनका चुनाव थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए. बहुत ज्यादा मोटे स्वेटर, बड़े कॉलर और गर्दन के पास भारी लेयरिंग से बचें. इसकी जगह हल्के फैब्रिक और अच्छी फिटिंग वाले कपड़े चुनें. इससे आप बिना ज्यादा कपड़े पहने भी गर्म रह सकती हैं और आपका लुक भी स्टाइलिश दिखेगा.