ठंडे प्रदेशों में ही नहीं, बिहार में भी उग रहा इजरायली सेब, नवंबर में शुरू करें बागवानी, एक साल में आने लगेंगे फल

ठंडे प्रदेशों में ही नहीं, बिहार में भी उग रहा इजरायली सेब, नवंबर में शुरू करें बागवानी, एक साल में आने लगेंगे फल


होमताजा खबरकृषि

ठंडे प्रदेश में ही नहीं, बिहार में भी उग रहा इजरायली सेब, नवंबर में करें बुवाई

Last Updated:

Israeli Apple Farming In Bihar: बिहार के पश्चिम चम्पारण में किसान रविकांत पांडे ने इजरायली किस्म के ‘अन्ना’ सेब की सफल बागवानी की है. इस किस्म को 40 डिग्री गर्मी और ठंड दोनों में उगाया जा सकता है. बुवाई के समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकरअच्छा फलन पाया जा सकता है.

पश्चिम चम्पारण. नवंबर महीना और सेव की बागवानी… यह बात ठंडे प्रदेशों के लिए तो समझ में आती है, लेकिन यदि हम आपसे ये कहें कि बिहार जैसे गर्म प्रदेश में भी अब सेव की बागवानी और उसका फलन होने लगा है, तो क्या यकीन करेंगे? मानना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन इसे सच कर दिखाया है पश्चिम चम्पारण जिले के किसान रविकांत पांडे ने. जानते हैं विस्तार से.

सेव की इजरायली किस्म
रविकांत मुख्य रूप से मझौलिया प्रखंड अंतर्गत बनकट मुसहरी गांव के निवासी हैं. उन्होंने साल 2025 में सेव की अन्ना किस्म की बागवानी की थी. ‘अन्ना’ सेव की एक इजरायली किस्म है, जिसे 40 डिग्री की गर्मी के अलावा नवंबर से जनवरी तक की ठंड में भी लगाया जा सकता है.

जिले में सफल बागवानी
फिलहाल, नवंबर का महीना चल रहा है और जिले के कुछ किसानों ने इसकी बुवाई शुरू कर दी है. जहां तक बात रविकांत की है, तो बागान में लगे उनके पौधों में फ्रूट सेटिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है. हां, पौधों के बेहतर विकास के लिए फलन के पहले वर्ष उनसे फलों को नहीं लिया जाता है. जैसे ही फलों के निकलने का सिलसिला शुरू होता है, उन्हें तोड़कर हटा दिया जाता है. इससे पौधे मजबूत और सीधे रहते हैं.

पहले साल से ही फ्रूट सेटिंग
ध्यान रहे कि नवंबर से जनवरी के बीच ‘अन्ना’ किस्म के पौधों की लगभग 60 प्रतिशत पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगती हैं. इससे किसानों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यह ठंड के मौसम में न्यूनतम तापमान को सहने और अगले सीजन में बेहतर फूल व फल देने के लिए पौधों की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है.

निराई-गुड़ाई और दूसरे प्रबंधन
अगर कोई किसान इसकी बागवानी करना चाहता है, तो यह महीना बिल्कुल सही है. इस दौरान पौधे सुप्त अवस्था में होते हैं, जिससे जड़ों का विकास बेहतर होता है. निराई-गुड़ाई कर मिट्टी में प्रति पौधे के हिसाब से लगभग 15 किलोग्राम सड़ी हुई गोबर की खाद या जैविक खाद मिलाई जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान
पौध रोपण के दौरान ध्यान रखें कि पौधों को कम से कम 6 घंटे सीधी धूप मिले. पौधे से पौधे की दूरी 5×5 और लाइन से लाइन की दूरी 6×6 मीटर होनी चाहिए. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप भी बिहार में ही यह सेब उगा सकेंगे और अच्छा फलन भी प्राप्त कर सकेंगे.



Source link