Last Updated:
फिल्मी दुनिया में कास्टिंग काउच का मुद्दा अक्सर चर्चा में रहता है. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक हर जगह कास्टिंग काउच के चर्चे रहे हैं कि कैसे कलाकारों को काम पाने के लिए कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है. हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी. वो कहती हैं कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच हर किसी के साथ होता है फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की.
नई दिल्ली. बाहुबली की राजमाता राम्या कृष्णन का कहना है कि कास्टिंग काउच ऐसी चीज है जो सिर्फ औरतों को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी प्रभावित करती है. उनका कहना है कि कास्टिंग काउच इंडस्ट्री का एक ऐसा काला सच है जिससे कोई मुंह नहीं मोड़ सकता है. ये हर किसी को परेशान करती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)
राम्या कृष्णन ने पॉडकास्ट रॉ टॉक्स विद वीके पर खुलकर बात की. उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. राम्या कृष्णन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में शोषण एक सच्चाई है, जिसे नकारा नहीं जा सकता. ये हर जेंडर के लोगों को परेशान करता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)
पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस से कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है. पहले भी इस तरह की घटनाएं होती थीं और आज भी हो रही हैं. राम्या ने इस बात पर जोर दिया कि इस समस्या को किसी एक देश या पेशे तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता.(फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अपनी बात समझाते हुए राम्या कृष्णन ने एपस्टीन फाइल्स का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश में भी महिलाओं को इस तरह के शोषण का सामना करना पड़ा है. ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा कि भारत या यहां की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कुछ नहीं होता.(फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)
राम्या ने कहा, ‘एपस्टीन फाइल्स को देखिए. अमेरिका जैसी जगह पर भी ऐसा हुआ, जहां महिलाएं काफी आगे हैं. इसके बावजूद उन्हें इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. इसलिए आप यह नहीं कह सकते कि यहां ऐसा नहीं होता’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)
वो आगे कहती हैं, ‘ऐसा होता है, पहले भी होता था और आगे भी होता रहेगा. हालांकि, समय के साथ इसमें बदलाव आएगा कि ये सब किस तरह होता है और क्या किसी व्यक्ति के पास हां या ना कहने का ऑप्शन होता है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)
राम्या ने आगे कहा कि कास्टिंग काउच और शोषण की समस्या केवल मनोरंजन जगत तक सीमित नहीं है. उनका मानना है कि अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले लोगों को भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. चूंकि फिल्म इंडस्ट्री ग्लैमर से जुड़ी हुई है, इसलिए यहां होने वाली ऐसी घटनाएं ज्यादा चर्चा में आ जाती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)
राम्या कृष्णन ने कहा, ‘ये इस पूरे मामले की सच्चाई है. चाहे किसी पर जबरदस्ती की जाए, उसकी मर्जी शामिल हो या फिर यह सब सामान्य तरीके से हो, ऐसा होता रहेगा और हो रहा है. इससे कोई इनकार नहीं कर सकता. हमारा पेशा ग्लैमरस है, इसलिए लोग इस बारे में बात करते हैं. लेकिन कितनी महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बाहर भी इसका सामना करना पड़ता है? ऐसा हर जगह होता है और इसमें जेंडर का कोई भेद नहीं है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)
इसी पॉडकास्ट बातचीत में राम्या कृष्णन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें साझा कीं. उन्होंने फिल्म निर्देशक कृष्णा वामसी के साथ अपने तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन दिया. इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने लिव इन को लेकर कहा कि उन्हें ये ऑप्शन बेहतर लगता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम meramyakrishnan)