Last Updated:
दीया मिर्जा ने आज 18 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसके बाद से चर्चाएं तेज हो गईं. दीया ने पोस्ट कर कहा था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना किसी डरावने सपने से कम नहीं हैं. उन्होंने एक्टर की क्लास लगाते हुए कहा था कि उन्हें बात करने की तमीज भी नहीं है. नेटिजेंस ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए पहले ही एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था. अब ये बात सच निकली दीया ने फैंस के साथ प्रैंक किया था. ये ‘डॉ हसन’ के कैरेक्टर के बारे में था. वेब सीरीज ‘डॉ हसन’ जियो हॉटस्टार पर 11 दिसंबर को रिलीज होगी.
11 दिसंबर को रिलीज होगी ‘डॉ हसन’.
नई दिल्ली. दीया मिर्जा ने आज 18 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिससे हलचल मच गई. दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को डरावना सपना बताते हुए उनकी जमकर बुराई की थी. उन्होंने लिखा कि न नवाजुद्दीन को बात करने की तमीज और न कुछ लेकिन एटीट्यूड भरकर है. अब उनके पोस्ट के बाद से फैंस कयास लगा रहे थे कि ये कोई प्रमोशन है और एक्ट्रेस लोगों के साथ प्रैंक कर रही हैं और हुआ भी कुछ ऐसा ही.
दीया मिर्जा का ये पोस्ट प्रैंक निकला और ये उनके शो का प्रोमो रिलीज होने से पहले का पोस्ट था. दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मिस्ट्री-क्राइम ड्रामा ‘डॉ हसन’ में साथ नजर आने वाले हैं. ये मेडिकल इंवेस्टिगेटिव ड्रामा है. इस शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी डॉक्टर के रोल में नजर आने वाले हैं.
सामने आई ‘डॉ हसन’ की रिलीज डेट
ट्रोल हो रहीं दीया मिर्जा
सोशल मीडिया पर दीया के इस तरह के पोस्ट को काफी ट्रोल भी किया गया. लोगों को कहना है कि एक्ट्रेस ने जानबूझकर ऐसा पोस्ट किया. उनका ये तरीका सही नहीं था. वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे पता ही था कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट है’. वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, ‘आजकल पब्लिक पीआर टीम और पब्लिसिटी स्टंट से बहुत ज्यादा समझदार है. वो ऐसी चीजें तुरंत पकड़ लेती है’.