Agri: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के बैगवाहापारा के एक सरकारी शिक्षक कमलेश सिंह ने बंजर भूमि पर 100 से अधिक पौधे और 2 दर्जन से ज्यादा प्रकार के पौधे जिनमें फल दार सब्जी वर्गीय, फूल जैसे कई महत्वपूर्ण पौधे लगाए हैं, जो पुरी तरह से जीवित है. ऐसे में इंटरनेट कि मदद से बिना उपयोगी बोतलों की क्यारी बनाई है, यानी अनयूज्ड बोतल का उपयोग हो रहा है और आम, अमरूद कटहल नीम, चाय काफी और कदम जैसे पेड़ लगाए हैं और पूरा खर्च खुद किए है. यानी कहते हैं कि अगर मन में कुछ अच्छा करने का जज्बा हो तो बंजर जमीन पर भी हरियाली की नई इबारत लिखी जा सकती है, देखिए ये रिपोर्ट…
50 ट्रैक्टर मिट्टी डलवाकर बंजर जमीन को बनाया उपजाऊ
शिक्षक कमलेश सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जिस जगह आज हरा-भरा गार्डन नजर आ रहा है, वहां पहले पूरी तरह बंजर जमीन थी स्कूल परिसर में न तो बाउंड्री थी और न ही पौधे लगाने की अनुकूल व्यवस्था स्कूल के पीछे का हिस्सा देखने में भी अच्छा नहीं लगता था ऐसे में स्कूल को हरा-भरा बनाने का विचार आया विभाग के निर्देशों से प्रेरित होकर स्कूल परिवार के सहयोग से करीब 50 ट्रैक्टर से अधिक मिट्टी डलवाई गई इसके बाद निजी खर्च से बाउंड्री बनवाई गई और क्यारियां तैयार कर पौधरोपण शुरू किया गया.
चाय-कॉफी से लेकर आम, अमरूद और एवाकाडो तक के पौधे
स्कूल परिसर में आज दो दर्जन से अधिक प्रकार के पौधे लगाए गए हैं. इनमें 100 से ज्यादा पौधे अच्छी स्थिति में जीवित हैं. यहां चायपत्ती और कॉफी के पौधों के लिए विशेष जगह चुनी गई है, शिक्षक के मुताबिक स्कूल के पीछे लगे सरई के पेड़ से पर्याप्त छाया मिलती है, जो चाय और कॉफी के पौधों के विकास के लिए अनुकूल है इसके अलावा नींबू, आम, नीम, कटहल, मुनगा, एवाकाडो, अमरूद, शहतूत, रामफल, सीताफल और चंदन के पौधे भी लगाए गए हैं खास बात यह है कि परिसर में कदम का पौधा भी तैयार किया जा रहा है.
प्लास्टिक की बेकार बोतलों से बनाई आकर्षक क्यारियां
इस गार्डन की एक और खासियत यहां बनाई गई बोतल वाली क्यारियां हैं. शिक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि उनके घर में करीब 400 से 500 खाली प्लास्टिक की बोतलें रखी हुई थीं. इंटरनेट से प्रेरणा लेकर उन्होंने इन बेकार बोतलों का उपयोग क्यारियां बनाने में किया. इससे एक तरफ प्लास्टिक का दोबारा उपयोग हो गया. वहीं, दूसरी तरफ ढलान वाली जमीन पर मिट्टी का बहाव भी रोका जा सका. इन क्यारियों में गोबर की जैविक खाद का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां गोभी, टमाटर, बैंगन, सेमी और कुंदरू जैसी सब्जियां भी उगाई जा रही हैं.
गर्मी की छुट्टियों में भी जारी रखा काम
कमलेश सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर को विकसित करने के लिए उन्होंने गर्मी की छुट्टियों में भी काम किया. उनका कहना है कि स्कूल सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने का माध्यम भी होना चाहिए. उन्होंने दूसरे शिक्षकों से भी अपने विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने की अपील की साथ ही कहा कि अगर सरगुजा जिले का कोई शिक्षक अपने स्कूल में इस तरह का गार्डन तैयार करना चाहता है, तो वे उसे मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए तैयार हैं. कमलेश सिंह की यह पहल बताती है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से स्कूल की तस्वीर बदली जा सकती है. बंजर जमीन पर तैयार हुआ यह गार्डन आज पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और बेहतर शैक्षणिक वातावरण की मिसाल बन रहा है.