Last Updated:
WHO Guideline for Type 1 Diabetes: टाइप 1 डायबिटीज बच्चों में होने वाली शुगर की बीमारी है जो पूरे जीवन भर साथ चलती है. दुनिया भर में ऐसे मरीजों को जीवन भर इंसुलिन लेना पड़ता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने पहली बार इसके लिए गाइडलाइन जारी किया है. इस गाइडलाइन के तहत सहज तरीके से शुगर कंट्रोल करने के लिए सूत्र बताए गए हैं.
टाइप 1 डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें. Photo:AI
Type 1 Diabetes : हमारे शरीर में पैंक्रियाज इंसुलिन हार्मोन बनाता है. ये इंसुलिन हार्मोन हम जो मीठी चीजें खाते हैं वह जब पचकर कार्बोहाइड्रैड या ग्लूकोज बन जाता है, तब उसे एनर्जी में बदल देता है. टाइप 2 डायबिटीज में यह इंसुलिन बनता है तो लेकिन लेकिन कई कारणों से यह काम नहीं करता है. वयस्क होने पर टाइप 2 डायबिटीज ही होता है लेकिन बचपन की अवस्था में जब डायबिटीज हो जाए तो यह अधिकांशतः टाइप 1 डायबिटीज की बीमारी होती है. टाइप 1 डायबिटीज में इंसुलिन बनता ही नहीं है, इसलिए ऐसे व्यक्ति को जीवन भर इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है. दुनिया भर में 95 लाख लोग टाइप 1 डायबिटीज के साथ जी रहे हैं. इतने बड़े समुदाय के लिए डब्ल्यूएचओ ने पहली बार गाइडलाइन जारी किया है. इस गाइडलाइन में लोग सही तरह से इंसुलन मिल जाए और सही तरीके से शुगर कंट्रोल रहे, इस पर जोर दिया गया है.
गाइडलाइन में क्या कहा गया है
- डब्ल्यूएचओ के मुताबिक नए गाइडलाइन के तहत कहा गया है कि टाइप 1 डायबिटीज के सुदूर क्षेत्र में जो भी मरीज हैं, उन्हें दिन में कई बार इंसुलिन सहज रूप से प्राप्त होना चाहिए.
- डब्ल्यूएचओ में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज के डायरेक्टर डॉ. सोरेन ब्रोस्ट्रोम ने बताया कि ह्यूमन इंसुलिन एक ऐसी दवा है जो मानव शरीर द्वारा स्वाभाविक रूप से उत्पादित इंसुलिन की तरह काम करती है. यह सबसे प्रभावी विकल्प है. इसलिए मरीज को जितनी खुराक की आवश्यकता हैं, उसे हर हाल में मिलनी चाहिए.
- इस गाइडलाइन में मरीजों से कहा गया है कि वे ब्लड शुगर की रेगुलर जांच करते रहे. क्लीनिकों में तीन महीने वाली औसत जांच भी करवाते रहे. घर पर भी लोग फिंगर प्रिक टेस्ट करें. जहां ब्लड ग्लूकोज की जांच उपलब्ध नहीं है, वहां यूरिन में ग्लूकोज की जांच करें. इससे शुगर का बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सकता है.
- समय पर इंसुलिन लेना भी जरूरी है. चूंकि यह जीवन भर का इलाज है, इसलिए कोताही करने पर कुछ अन्य समस्याएं शरीर में बढ़ सकती है. इसलिए टीनएज में माता-पिता को इस बात का ख्याल रखना चाहिए.
इंसुलिन की कीमत आज भी चुनौती
इंडियन एक्सप्रेस की खबर में डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. राजीव कोविल बताते हैं कि टाइप 1 डायबिटीज मरीजों की देखभाल की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है. सीजीएम और इंसुलिन पंप जैसी नई तकनीकें डायबिटीज प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं लेकिन इन तक पहुंच अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.उन्होंने बताया कि इंसुलिन की खोज 100 साल से भी पहले हुई थी. लेकिन इसकी अधिक कीमत आज भी चुनौती है. इसलिए डब्ल्यूएचओ का यह प्रयास सराहनीय है कि कि किसी भी व्यक्ति को इंसुलिन की खुराक की कभी कमी न हो क्योंकि हर व्यक्ति को जीवित रहने का अधिकार है.
भारत के लिए यह जरूरी
किम्स हॉस्पिटल्स ठाणे के डायबेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय नेगलुर ने बताया कि टाइप 1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून डिजीज है. जब तक बच्चा टीनएज में रहता है तब तक उस पर ठीक से ध्यान दिया जाता है लेकिन जैसे ही लोग वयस्क हो जाते हैं, इस ओर कम ध्यान दिया जाता है. इसलिए वयस्कों को भी टाइप 1 डायबिटीज पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है. डब्ल्यूएचओ ने इस दिशा में यह स्वीकार किया है कि इसका डायग्नोसिस और दीर्घकालिक प्रबंधन जरूरी है. भारत जैसे देशों के लिए जहां विशेष स्वास्थ्य सेवाओं और डायबिटीज मॉनिटरिंग तक पहुंच में कई तरह की दिक्कतें हैं, वहां ये सिफारिशें टाइप 1 मरीजों की देखभाल की दिशा में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है.